तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे का आयोजन
सहारनपुर। तिरंगा अभियान के अंतर्गत आश्रम परिसर में साधक-साधिकाओं और नन्हे नेशन बिल्डर्स की सहभागिता में विशेष सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-बड़े, नए-पुराने साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे नेशन बिल्डर्स द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही नामचीन साहित्यकारों ने काव्यपाठ कर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े भाव प्रस्तुत किए। काव्यपाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। साधक मुकेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
