उप्र आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं में व्यापारियों को कमर्शियल एवं आवासीय प्लॉट्स आवंटित करने की मांग
सहारनपुर। उप्र आवास एवं विकास परिषद की परियोजनाओं जनपद की व्यापरियों को कमर्शिलय एंव आवसीय प्लॉट आवंटित करने की मांग को लेकर सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के एडिशनल आवास आयुक्त एवं सचिव डॉ नीरज शुक्ला से उनके लखनऊ स्थित कार्यालय में मिला।
व्यापारी प्रतिनिधियों को डॉ नीरज शुक्ला ने आश्वासन दिया कि आवास एवं विकास परिषद शीघ्र ही सहारनपुर के व्यापारियों के लिये परिषद की आगामी परियोजनाओं में कमर्शियल प्लॉट निकालेगी और जिसमें व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी और परिषद की आगामी परियोजनाओं में व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुये आवासीय प्लॉट्स डेवलप करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सहारनपुर के व्यापारी मिलकर परिषद की परियोजना में किसी प्रमुख वस्तु विशेष से संबंधित नया बाजार स्थापित करने हो जैसे कपड़े की मार्केट जो कि इस समय मुख्यतः रायवाला में और पंजाबी मार्केट में स्थित है और काफी कंजस्टेड है, अगर व्यापारी परिषद को प्रस्ताव दे तो कपड़ा व्यापारियों के लिए परिषद की परियोजना में व्यापारियों की आवश्यकताओं के अनुसार एक पूरा नया बाजार स्थापित किया जा सकता हैं और व्यापारियों को दुकानें भी बनाकर आवंटित की जा सकती हैं। प्रतिनिधिमंडल में महानगर महामंत्री इंजी. अजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष युवा अंकित जैन, उपाध्यक्ष प्रवीण गाबा, गौरव गुप्ता, संजय मोहन गुप्ता, प्रशांत गोयल, पवन गुप्ता, मुकेश सेठ, प्रवीण गुप्ता, तजिंदर सिंह तनेजा, अजय कुमार जैन, विजय तनेजा, जीवन गुप्ता, केतन गुप्ता एवं सजल गोयल आदि शामिल रहे।
