देवबंद पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के मामले में बड़ी कार्यवाही, तीन आरोपी किए गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना देवबंद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कपिल देव व उपनिरीक्षक रोबिल्स कुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों साफवान पुत्र आरिफ निवासी भायल रोड मौहल्ला नेचलगढ़, अजीम पुत्र अख्तर निवासी मौहल्ला पठानपुरा एवं शाहनवाज पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला नेचलगढ़ सभी कस्बा व थाना देवबंद को रणखंडी फाटक से गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को वादी प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने दबोचे गए आरोपियों के खिलाफ आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गिरोह बनाकर अनुचित रूप से अपराध कारित कर जनता व आमजन में भय व्याप्त करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की थी। दबोचे गए आरोपी शातिर किस्म के अभ्यस्थ अपराधी हैं जिनके खिलाफ क्रमशः विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं में छह, सात व छह मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।
