48 हाफ चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

48 हाफ चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर में सरसावा पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी एवं बरामद शराब।

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

जनपद पुलिस द्वारा एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री/तस्करी एवं इस धंधे में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार व उपनिरीक्षक अतुल कुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान दो शातिर शराब तस्करों सावेज पुत्र अनवर निवासी एकता कालोनी थाना कुतुबशेर सहारनपुर व मोबीन पुत्र गुलाब नबी निवासी टीचर कालोनी कस्बा व थाना सरसावा को नकुड़ रोड़ से बुढेड़ा जाने वाले पर ट्यूबवैल के पास से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 48 हाफ अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू प्रीमियर ग्रीन व्हिस्की चंडीगढ़ मार्का बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपियों का आबकारी अधिनियम की धारा-63 के तहत चालान काटकर जेल भेज दिया।