ब्रहमाकुमारीज विश्वविद्यालय के स्थानीय केंद्र नशे से दूर रहने की शपथ दिलायी गयी
नकुड 6 अगस्त इंद्रेश। नगर में प्रजापिता ब्रहम्हाकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मडिकल विंग वराजयोग ऐजुकेशन एंड रिसर्च फांउडेशन द्वारा मिशन स्पंदन के अंतर्गत दस करोड नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया।
यह महाभियान 6 अगस्त से 20 अगस्त तक पूरे देश मे चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्याक्ष शिवकुमार गुप्ता, ने दीप प्रज्जवलित करके किया। कायक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को नशें के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी। साथ ही आजीवन नशे से दूर रहने की प्रतिक्षा दिलायी गयी।
स्थानीय सेवा क्रेद की प्रभारी बहन संगीता जी ने कहा कि नशा व्यक्ति के तन,मन व चरित्र को कमजार करता हैं । इससे उसका परिवार ही नंही बल्कि पूरा समाज प्रभावित होता है। समाज मे ऐसे परिवार का सम्मान कम होता है। नशे मे लिप्त युवा देश को विकसित राष्टर बनाने के अभियान मे अपना केाई योगदान नही कर सकता।
कार्यक्रम में पवन अग्रवाल, अरविंद सिंघल, संजीव कपिल, प्रिसं शर्मा, महेश धीमान, अशोक कुमार, मा0 सतपाल, राजपालसिंह, प्रदपी चौधरी, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
