‘त्रिशा’ पर भद्दी टिप्पणी मामला, तमिलनाडु पुलिस ने पूर्व सीएम उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया
चेन्नई पुलिस ने DMK नेता उदयनिधि को हिरासत में ले लिया है। उससे पहले डीएमके के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था, जो विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन के घर के बाहर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। कल उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा से जुड़े नारे लगाए जाने के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के अतिरिक्त कमिश्नर नरेंद्रन नायर ने पुष्टि की है कि CM विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन एक आपत्तिजनक टिप्पणी करके विवादों में घिर गए हैं, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इस टिप्पणी को व्यापक रूप से अभिनेत्री तृषा की ओर इशारा माना गया है, उनकी इस भद्दी टिप्पणी के खिलाफ सत्तारूढ़ TVK ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है जिसके बाद चेन्नई में मौजूद उदय निधि स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कावेरी विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक विरोध सभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बेपरवाह बने रहे। यह रैली तब विवादों में घिर गई जब भीड़ में से किसी ने “त्रिशा, त्रिशा” चिल्लाना शुरू कर दिया। उदयनिधि ने अपना भाषण रोककर ऐसी टिप्पणी की जिसे कई लोगों ने अपमानजनक और दोहरे अर्थ वाली बात माना, जिससे राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
BJP ने इस भद्दी टिप्पणी के लिए उदय निधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है। सत्तारूढ़ TVK के नेता भी उदय निधि की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
