विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मोटापे के उपचार के बारे में बताया
सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मोटापा कम करने के बारे में जानकारी दी।
अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ग्राफिक ऐरा हाॅस्पिटल देहरादून के वरिष्ठ मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. सुनील कुमार ने बताया कि मौन्जेरो दवाई मोटापा कम करने मे काफी कारगर है। इसके उपयोग से मरीज का 15-20 प्रतिशत वजन कम हो जाता है और इसके सेवन से मोटापे से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजिज, स्लीप एपनीया, हाइपोथाइराईड, फैटी लीवर ओस्टीओआरथ्राईटिस, औैर कैंसर जैसे रोगों को भी कम किया जा सकता है। मैक्स हॉस्पिटल देहरादून की वरिष्ठ हार्मोन रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया शर्मा ने बताया कि भारतवर्ष मंे करीब 4 करोड़ बच्चे मोटापे से पीड़ित हंै जोकि पूरी दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आता है।
उन्होंने बताया कि ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने, व्यायाम न करने, तनाव, कम नीद, खान-पान में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेने से मोटापा बढ़ता है। अगर मोटापे को नियंत्रित न किया जाए तो डायबिटीज, हार्ट डिजिज, ओ.एस.ए., घूटनों में दर्द, फैटी लीवर, और हाइपोथाइराईडिज्म बीमारी का खतरा बढ जाता है। ए.पी.आई. के अध्यक्ष डॉ. कलीम अहमद ने कहा कि हमें मोटापे को कंट्रोल करने के लिए, खाने में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहिए, प्रोटीन लेनी चाहिए, ज्यादा सलाद खानी चाहिए, मीठे का सेवन कम करना चाहिए, फलों का सेवन अधिक करना चाहिए, शराब का सेवन नही करना चाहिए और नियमित रुप से व्यायाम करना चाहिए। गोष्ठी को सचिव डॉक्टर विकास अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर डॉ. अनुपम मलिक, डॉ. नरेश नौसरान, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. मोहन पाण्डेय, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. सुदर्शन नागपाल, डॉ. अजय कुमार जैन, डॉ. प्रवीण चावला, डॉ. डी.के. गुप्ता, डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. सी. एस. चोपड़ा, डॉ. महेश चन्द्रा, डॉ. महेश गोयल, डॉ. सत्यानंद साथी, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. अनुराग गर्ग, डा. बी.एस. दत्ता आदि चिकित्सक उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन ने किया।
