गागलहेड़ी पुलिस ने किया पेड़ चोरी की घटना का खुलासा

गागलहेड़ी पुलिस ने किया पेड़ चोरी की घटना का खुलासा

गागलहेड़ी। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने पेड़ चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक वांछित चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की किए गए पेड़ों की लकड़ी बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार 19 जून को वादिया ग्राम प्रधान अंजू देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी ग्राम पुण्डैन थाना गागलहेड़ी ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया था कि आरोपी नीटू पुत्र नकली निवासी अज्ञात ने ग्राम समाज की जमीन से एक पेड़ यूकेलिप्टिस काटकर चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना गागलहेड़ी पुलिस ने आज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व उपनिरीक्षक रामवीर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे आरोपी नीटू पुत्र नकली निवासी ग्राम पुण्डैन थाना गागलहेड़ी को छपरैड़ी मोड़ पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर चोरी से काटे गए यूकेलिप्टिस के पेड़ की लकड़ी बरामद कर ली।