दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार विगत 4 जून को वादिया ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया था कि तौफीक पुत्र सत्तार निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा-64(1)/351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने आज कोतवाली प्रभारी उम्मेद कुमार व उपनिरीक्षक अरूण कुमार के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी तौफीक पुत्र सत्तार निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर थारा रामपुर मनिहारान को ब्रांच रोड नियर होंडा शोरूम रूद्रप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।
