नगर कोतवाली पुलिस का त्वरित एक्शन, शांति भंग के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार

नगर कोतवाली पुलिस का त्वरित एक्शन, शांति भंग के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था भंग की आशंका के चलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएसपी अभिनंदन के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरूण कुमार व उपनिरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान शांति भंग के आरोप में पांच आरोपियों विक्की  व राहुल पुत्रगण सोनी उर्फ सोनू,  ऋतिक पुत्र राकेश व रोहित पुत्र सूरज निवासीगण इंद्राकैम्प थाना कोतवाली नगर को कानून एवं शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत चैकी क्षेत्र नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया। इसी थाना  पुलिस ने गोलू राघव पुत्र अमरसिंह राघव निवासी मोरगंज चैताला थाना कोतवाली नगर को अपनी पत्नी के साथ आमादा फसाद करते हुए दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।