चंपत राय की छुट्टी तय, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल नहीं हुए, चढ़ावा चोरी मामले पर मीटिंग जारी

चंपत राय की छुट्टी तय, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में शामिल नहीं हुए, चढ़ावा चोरी मामले पर मीटिंग जारी

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग शुरू हो चुकी है। मंहत नृत्य गोपाल दास,स्वामी गोविंद गिरी महाराज़, स्वामी विश्वप्रशन्न तीर्थ, कृष्ण मोहन समेत तमाम लोग मीटिंग में पहुंच गए हैं। वहीं चंपत राय इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं।

चंपत राय और अनिल मिश्रा हटाए जाएंगे?

सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में चंपत राय की छुट्टी तय है। मीटिंग में सर्वसम्मति से चंपत राय को हटाया जाएगा। वहीं मंदिर के सभी ट्रस्टी अनिल मिश्रा को भी हटाने के पक्ष में हैं। 6 जून की वो तारीख थी जब राम मंदिर में दान चोरी का कांड खुला था। इसके बाद दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब आज 6 जुलाई की तारीख है जब ट्रस्ट इस पूरे मामले को लेकर बैठक कर रहा है।

CEO की नियुक्ति पर भी फैसला

ट्रस्ट की मीटिंग में चंपत राय और अनिल मिश्रा के फैसले पर मुहर लगना लगभग तय है। बैठक में आज दान चोरी को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट खेद भी प्रकट करेगा। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट की व्यवस्था के लिए CEO की नियुक्ति पर भी फैसला होगा। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की  बैठक राम मंदिर के अंदर ही गेस्ट हाउस में हो रही है। पहले मणि राम दास छावनी में ये मीटिंग होनी थी।

महासचिव पद के लिए तीन नामों पर चर्चा

इस बीच ट्रस्ट के महासचिव पद के लिए तीन नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमें विश्व हिंदू परिष द्के महामंत्री बजरंग बागड़, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया और  रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी कृष्णमोहन का नाम शामिल है। बजरंग बागड़ पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट, नालको चेयरमैन रह चुके हैं।  वहीं नीरज दौनेरिया राम मंदिर आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं जबकि रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी कृष्णमोहन पूर्वी यूपी के RSS के संघ संचालक हैं।