शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज का 20वां स्थापना दिवस हवन-पूजन के साथ मनाया गया
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में दिनांक 01-07-2026 दिन बुधवार को आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज का 20वां स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर संस्थान की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर हवन कार्यक्रम में शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी, उपाध्यक्ष (प्रौद्योगिकी) शोभित विश्वविद्यालय श्री वासु शोभित जी, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, संस्था के केयर टेकर सूफ़ी ज़हीर अख़्तर, डीन हेल्थ साइंसेस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए आहुति अर्पित की तथा संस्थान की उन्नति में निरंतर योगदान की प्रार्थना की।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए पिछले 20 वर्षों की यात्रा को याद करते हुए कहा कि आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एक सपने से शुरू होकर आज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का सशक्त संस्थान बन चुका है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दशकों में, हमारी यात्रा विनम्रता और प्रेरणा से भरी रही है। आगे उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले पाँच वर्षों में आदर्श विजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज भारत की फार्मास्युटिकल शिक्षा, शोध, नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही, उद्योग–शिक्षा सहयोग एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संस्थान नए मानक स्थापित करेगा।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बी.एस. सिद्धू ने कहा कि संस्थान ने क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, अनुसंधान एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डीन हेल्थ साइंसेस प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने कुलाधिपति श्री कुँवर शेखर विजेंद्र जी का आभार प्रकट करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में शिक्षकों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों एवं सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से संस्थान सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सीनियर डायरेक्टर देवेंद्र नारायण, प्रो.(डॉ.) भूपेंद्र चौहान, प्रो.(डॉ.) आरिफ नसीर, डॉ. मदन कौशिक, प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार, प्रो.(डॉ.) जसवीर सिंह राणा, राजीव उपाध्याय यायावर, वित्त-लेखा अधिकारी जसवीर सिंह, व आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
