• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bhupendra Singh : उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बोले- संगठन की कमियों को दूर करना प्राथमिकता

  • August 25, 2022
Bhupendra Singh : उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बोले- संगठन की कमियों को दूर करना प्राथमिकता
  • UP BJP President Bhupendra Singh भूपेन्द्र सिंह बोले- उत्तर प्रदेश में हम इस क्रम को आगे भी जारी रखेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा 2024 में सारी 80 सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने पर मेरा पार्टी और नेतृत्व का बहुत बहुत आभार है।

लखनऊ। UP BJP President Bhupendra Singh: उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Singh) ने अपनी वरीयता भी तय कर ली है। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा के बाद एक चैनल से बातचीत में भूपेन्द्र सिंह ने अपनी वरीयता भी बता दी।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम पहले तो संगठन की कमियों को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तो हमेशा ही चुनाव के मोड में रहते हैं। शीर्ष नेतृत्व में मुझ पर विश्वास किया। हमने देखा है कि पिछले चार चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी जी (PM Narendra Modi) को अपार सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश में हम इस क्रम को आगे भी जारी रखेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा 2024 में सारी 80 सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने पर मेरा पार्टी और नेतृत्व का बहुत बहुत आभार है।

प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह का नाम काफी मंथन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए फाइनल किया गया। कई बार की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बैठकों में मंथन के बाद उनको उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह छात्र जीवन से विश्व हिंदू परिषद से जुड़े रहे।

jagran

लखनऊ और मुरादाबाद में जोरदार जश्न

मुरादाबाद के चौधरी भूपेन्द्र सिंह के भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बनने पर उनके घर पर काफी जश्न मनाया जा रहा है। पीतलनगरी मुरादाबाद में चौधरी भूपेन्द्र सिंह के घर पर आईं कई महिलाओं ने भूपेन्द्र सिंह की पत्नी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर चौधरी भूपेन्द्र सिंह की पत्नी निशी राहल ने कहा कि हमको भरोसा है कि अब पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर भी चौधरी साहब इसको बखूबी निभाएंगे।

मुरादाबाद के साथ ही लखनऊ में भी जश्न का माहौल है। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता तथा संगठन से जुड़े लोग ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। लोगों को मिठाई खिलाई गई है।

 

Post navigation

Prev
Next
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

  • August 22, 2026
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

  • August 22, 2026
‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

  • August 22, 2026
सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

  • August 22, 2026
‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

  • August 22, 2026
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा August 22, 2026
  • परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप August 22, 2026
  • फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने की कलम बंद हड़ताल August 22, 2026
  • सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त August 22, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के नौजवानों ने आजमाया भाग्य August 22, 2026
  • नगर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत August 22, 2026
  • 3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान August 22, 2026
  • बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया स्वागत August 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा पार्थेनियम घास के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित August 22, 2026
  • UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’ August 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021