• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पीएम मोदी ने लिखा भावुक ब्लाग, कहा- मुख्यमंत्री बनने पर मां ने दी थी शिक्षा, कभी रिश्वत मत लेना

  • June 18, 2022
पीएम मोदी ने लिखा भावुक ब्लाग, कहा- मुख्यमंत्री बनने पर मां ने दी थी शिक्षा, कभी रिश्वत मत लेना
  • PM Modi Blog on Mother Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर भावुक ब्लाग लिखा है। उन्होंने कहा कि जब मैं 2001 में गुजरात का मुख्यमंत्री बना तो मां ने कहा था कि कभी रिश्वत मत लेना।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपनी मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर उनको समर्पित एक ब्लाग लिखा। इस ब्लाग में उन्होंने मां के बलिदानों और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिन्होंने उनके दिमाग और व्यक्तित्व  को आकार दिया और खुद पर भरोसा करना सिखाया। पीएम ने शनिवार की सुबह गांधीनगर में मां से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।

‘मैं चाहती हूं कि आप कभी रिश्वत न लें’

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा एक मजबूत संकल्प और ‘गरीब कल्याण’ पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया, जो उनकी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का विषय है। 2001 में जब भाजपा ने उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री चुना, तो उनकी मां खुश थीं। उन्होंने उनसे कहा, ‘मैं सरकार में आपके काम को नहीं समझती लेकिन मैं चाहती हूं कि आप कभी रिश्वत न लें।’

‘अब्बास को मां ने अपने बेटों जैसा पाला’

पीएम ने कहा कि उनकी मां को दूसरे लोगों की खुशियों में खुशी मिलती है और वह बेहद बड़े दिल की हैं। उन्होंने याद किया कि उनके पिता अपने करीबी दोस्त की मौत के बाद उनके बेटे अब्बास को अपने घर लाए थे। वह हमारे साथ रहा और उसने अपनी पढ़ाई पूरी की। मां अब्बास की उतने ही स्नेह से देखभाल करती थीं, जितनी वह हम सभी भाई-बहनों के लिए करती थीं। हर साल ईद पर, वह अपने पसंदीदा व्यंजन बनाती थी। त्योहारों पर, पड़ोस के बच्चों के लिए यह आम बात थी कि हमारे घर आएं और मां की विशेष तैयारियों का लुत्फ उठाएं।

‘भारतीय  महिलाओं के लिए कुछ भी करना असंभव नहीं’

पीएम मोदी ने अपने ब्लाग में कहा, ‘अपनी मां के जीवन की कहानी में, मुझे भारत की मातृशक्ति की तपस्या, बलिदान और योगदान दिखाई देता है। जब भी मैं मां और उनके जैसी करोड़ों महिलाओं को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि भारतीय महिलाओं के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। मेरी माँ जितनी सरल हैं उतनी ही असाधारण भी हैं। बिल्कुल सभी माताओं की तरह।

‘मां के नाम पर नहीं है कोई संपत्ति’

प्रधानमंत्री ने अपनी मां को एक कर्तव्यपरायण नागरिक बताया, जिन्होंने पंचायत से लेकर संसद तक हर चुनाव में मतदान किया। मां बेहद सरल जीवन शैली जीती है। आज भी उनके नाम पर कोई संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें कभी भी सोने के गहने पहने हुए नहीं देखा है और न ही उन्हें कोई दिलचस्पी है। पहले की तरह, वह अपने छोटे से कमरे में एक बेहद साधारण जीवन शैली का पालन करती हैं। पीएम मोदी ने बताया कि उनकी मां की याददाश्त तेज है।

 

Post navigation

Prev
Next
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

  • August 22, 2026
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

  • August 22, 2026
‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

  • August 22, 2026
सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

  • August 22, 2026
‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

  • August 22, 2026
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा August 22, 2026
  • परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप August 22, 2026
  • फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने की कलम बंद हड़ताल August 22, 2026
  • सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त August 22, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के नौजवानों ने आजमाया भाग्य August 22, 2026
  • नगर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत August 22, 2026
  • 3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान August 22, 2026
  • बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया स्वागत August 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा पार्थेनियम घास के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित August 22, 2026
  • UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’ August 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021