• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन, कई मसौदों पर लग सकती है अंतिम मुहर

  • May 15, 2022
कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन, कई मसौदों पर लग सकती है अंतिम मुहर
  • कांग्रेस के चिंतन शिविर का आज आखिरी दिन है। इसमें आज राहुल गांधी का संबोधन भी होगा। इसके अलावा इस दौरान चर्चा में आए मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए उस पर अंतिम मुहर भी लगाई जाएगी।

नई दिल्ली। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर (Congress Chintan Shivir 2022) का आज आखिरी दिन है। इसमें आज राहुल गांधी का संबोधन भी होगा। इस चिंतन शिविर में पार्टी ने अपने में कुछ बड़े बदलाव करने की जो बात कही है, उससे जुड़े सभी मसौदों को आज अंतिम मुहर भी लगाई जाएगी। बता दें कि ये चिंतन शिविर प्रमुख रूप से पांच राज्यों में पार्टी को मिली करारी हार के बाद आयोजित किया गया था। इस चिंतन शिविर में पार्टी को उन कारणों को जानना था जिसके कारण उसको करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

इस चिंतन शिविर (Congress sankalp shivir 2022) की आखिरी घोषणा को तैयार करने के मकसद से पार्टी ने एक छह सदस्य कमेटी बनाई है। ये कमेटी पार्टी के लिए वर्ष 2024 में होने वाले चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करेगी। बता दें कि ये चिंतन शिविर करीब नौ वर्षों के अंतराल पर आयोजित किया गया है। इस शिविर में पार्टी के 430 नेताओं ने हिस्सा लिया और एक छह सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्‍ताव को चर्चा के लिए छह समितियों के माध्‍यम से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा जाएगा। इन प्रस्‍तावों में विभिन्न मुद्दों का जिक्र किया गया है जिसमें, किसान-कृषि, युवा-संबंधी मुद्दे, सामाजिक न्याय और कल्याण और अर्थव्यवस्था शामिल है। इन सभी मुद्दों पर सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक में चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस चिंतन शिविर में शामिल मुख्य मुद्दों में संगठन में युवाओं, एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण पर विचार, वन फैमिली वन टिकट का फॉर्मूला, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई आंतरिक चुनाव, किसानों को एमएसपी की गारंटी और संसदीय दल बोर्ड का गठन करना भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक सीडब्ल्यूसी कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकती है। पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने साफ कहा है कि पार्टी को सुधारों की सख्त जरूरत है और इसके काम करने के तरीके में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट रूप से ये भी कहा है कि पार्टी ने नेताओं को बहुत कुछ दिया है और अब उसको चुकाने की बारी उनकी है।

 

 

Post navigation

Prev
Next
‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

  • August 21, 2026
‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी

‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी

  • August 20, 2026
गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी

  • August 20, 2026
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

  • August 20, 2026
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए…’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए…’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा

  • August 20, 2026
गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम…’

गिरिराज सिंह की दो टूक, ‘कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम…’

  • August 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘यह तुगलकी फरमान है’, सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट August 21, 2026
  • ‘इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी’, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना August 21, 2026
  • ‘सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…’, एक्शन में राहुल गांधी August 20, 2026
  • गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी August 20, 2026
  • 13 सितंबर को जन संवाद धम्म यात्रा  सहारनपुर में निकाली जाएगी: भंते विनयचारी August 20, 2026
  • संजय ढींगरा बने लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव August 20, 2026
  • किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी: उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार August 20, 2026
  • विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन August 20, 2026
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण August 20, 2026
  • ग्रामीण सफाई कर्मचारियों  ने ओपीएस बहाली की मांग को लेकर निकाली राष्ट्रीय ध्वज मोटरसाइकिल यात्रा August 20, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021