• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बीरभूम नरसंहार मामले में ममता सरकार को झटका, मृतकों के स्वजन को मुआवजा व नौकरी देने पर हाई कोर्ट ने मांगा हलफनामा

  • April 25, 2022
बीरभूम नरसंहार मामले में ममता सरकार को झटका, मृतकों के स्वजन को मुआवजा व नौकरी देने पर हाई कोर्ट ने मांगा हलफनामा
  • Birbhum Violence Caseजनहित याचिका में आरोप लगाया गया कि राज्य सरकार ने नियमों का उल्लंघन कर मृतकों के स्वजन को नौकरी व मुआवजा दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के अंदर हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है।

कोलकाता । बीरभूम नरसंहार मामले में मृतकों के स्वजन को मुआवजा और नौकरी देने के मामले में बंगाल की ममता सरकार को हाई कोर्ट में झटका लगा है। सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को दो सप्ताह के अंदर हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। जनहित याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार ने नियमों का उल्लंघन कर मृतकों के स्वजन को नौकरी व मुआवजा दिया है। बता दें कि जिले के बोगटूई गांव में टीएमसी नेता की हत्या के बाद भड़की हिंसा में 10 लोगों को जलाकर मार दिया गया था। इसके बाद ममता सरकार ने मृतकों के स्वजन को सात लाख रुपये मुआवजा व सरकारी विभाग में ग्रुप डी की नौकरी दी है।

कलकत्ता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राज्य सरकार को दो सप्ताह के अंदर हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने वित्तीय सहायता और रोजगार प्रक्रिया पर राज्य की प्रतिक्रिया मांगी। जनहित याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि राज्य सरकार ने नियमों का पालन किए बिना घटना के लिए मुआवजे का भुगतान किया है। गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। सब कुछ अवैध है। हाई कोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप करे।

बता दें कि बोगटूई नरसंहार के बाद ममता बनर्जी ने पीड़ितों के स्वजन को पांच-पांच लाख रुपये और क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की थी। घायलों में से प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये दिए गए थे। इसके साथ ही 10 पीड़ितों को सरकारी विभाग में ग्रुप डी की नौकरी दी गई थी। उसी के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को है।

उल्लेखनीय है कि 21 मार्च की रात बोगटूई गांव में तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान भादू शेख की हत्या के बाद कथित तौर पर बदला लेने के लिए उनके समर्थकों ने गांव के कम से कम 10 से 12 घरों में आग लगा दी जिसमें बच्चे सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी।

 

Post navigation

Prev
Next
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

  • August 22, 2026
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

  • August 22, 2026
‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

  • August 22, 2026
सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

  • August 22, 2026
‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

  • August 22, 2026
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा August 22, 2026
  • परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप August 22, 2026
  • फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने की कलम बंद हड़ताल August 22, 2026
  • सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त August 22, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के नौजवानों ने आजमाया भाग्य August 22, 2026
  • नगर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत August 22, 2026
  • 3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान August 22, 2026
  • बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया स्वागत August 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा पार्थेनियम घास के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित August 22, 2026
  • UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’ August 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021