• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कश्मीर घाटी में 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में पाकिस्तानी JeM कमांडर कमाल समेत 4 आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

  • March 12, 2022
कश्मीर घाटी में 3 अलग-अलग मुठभेड़ों में पाकिस्तानी JeM कमांडर कमाल समेत 4 आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा
  • Pulwama Encounter पुलवामा में एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद कमांडर कमाल भाई समेत दो को मार गिराया गया जबकि हंदवाड़ा और पुलवामा में एक-एक आतंकी मारा गया है। पुलवामा और हंदवाड़ा में मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है जबकि गांदरबल में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है।

श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने एक ही रात में कश्मीर घाटी में 3 अलग-अलग जगहों पर आतंकरोधी अभियान चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद कमांडर कमाल भाई समेत चार को मार गिराया जबकि एक को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। मारे गए आतंकवादियों में दो जैश-ए-मोहम्मद जबकि दो लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित थे। जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने गत शुक्रवार रात से अब तक चार से पांच जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। इनमें तीन जगहों पर मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें उन्हें काफी सफलता भी मिली है। पुलवामा में एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद कमांडर कमाल भाई समेत दो को मार गिराया गया जबकि हंदवाड़ा और पुलवामा में एक-एक आतंकी मारा गया है। पुलवामा और हंदवाड़ा में मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है जबकि गांदरबल में सुरक्षाबलों का अभियान अभी जारी है। इन अभियानों के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को जिंदा भी पकड़ा है।पाकिस्तानी आतंकी कमाल भाई 2018 से कश्मीर घाटी में सक्रिय था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में थी। मारे गए अन्य आतंकवादियों की भी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से काफी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

आपको बता दें कि कश्मीर में अशांति फैलाने के इरादे से आतंकवादियों ने अब आम जनता को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गत शुक्रवार रात को आतंकवादियों ने जिला कुलगाम में पड़ने वाली आडूरा पंचायत के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या कर दी। उससे पहले श्रीनगर में किए गए ग्रेनेड हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 36 अन्य घायल हो गए। इस हमले के बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान और तेज कर दिया।

गत शुक्रवार देर शाम को पुलवामा में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने चेवाकलन इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसने बाद में मुठभेड़ का रूप ले लिया। यहां दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। सुरक्षाबलों ने आत्समर्पण का कई बार मौका दिया परंतु हर बार आतंकियों ने इसका जवाब गोलीबारी से दिया। आज तड़के सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से थे। इनमें एक आतंकी पाकिस्तानी बताया जा रहा है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।

इसके अलावा दूसरी मुठभेड़ आज सुबह गांदरबल में शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सिरच गांव में तलाशी ऑपरेशन चलाया तो वहां छिपे आतंकी ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। यहां सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है। इलाके में एक से दो आतंकी के छिपे होने की आशंका है।

इसी तरह सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा में भी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। यह आतंकवादी भी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। यह मुठभेड़ नशामा रजवार इलाके में आज तड़के ही शुरू हुई।

 

Post navigation

Prev
Next
राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़

राहुल गांधी प्रयागराज पहुंचे, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे; कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगी भीड़

  • August 8, 2026
‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी

‘आपके मन में कुछ और चल रहा होगा, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं’, IIT दिल्ली के छात्रों से बोले पीएम मोदी

  • August 8, 2026
‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

‘दोपहर 12 बजे आंख खुलती है’, सीएम योगी के तंज पर अखिलेश ने किया पलटवार

  • August 8, 2026
‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

‘IIT दिल्ली में आना मेरे लिए बहुत खास’, दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी

  • August 8, 2026
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’

राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं….’

  • August 8, 2026
‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

‘देश को अमेरिका के हाथों…’, ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल

  • August 8, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नकुड़ में भूमि विवाद: अधिवक्ता समेत कई लोगों पर कब्जे के प्रयास, चोरी और धमकी के आरोप August 9, 2026
  • हेलीकाप्टर से बरसे फूल, शिवभक्तों का बढ़ा उत्साह August 8, 2026
  • मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन August 8, 2026
  • प्रगति सोशल वेलफेयर सोसायटी ने शिवभक्त काविंड़यों को वितरित किए केले-बिस्किट व टॉफियां August 8, 2026
  • भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने शहीदों को किया नमन August 8, 2026
  • रालोद कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव के जलाभिषेक को गंगाजल किया वितरित August 8, 2026
  • कांवड़ यात्रा को दुर्घटना रहित बनाने पर पुलिस की मंथन बैठक, August 8, 2026
  • गन्दगी व सफाई व्यवस्था चैपट होने से कालोनीवासियों में रोष August 8, 2026
  • सुरक्षित कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस प्रशासन सतर्क August 8, 2026
  • परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान August 8, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021