• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Weather Updates: एक-दो दिन में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट

  • February 8, 2022
Weather Updates: एक-दो दिन में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम बिगड़ा रहेगा। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। उत्तराखंड में आज से हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में इनदिनों मौसम साफ है। पिछले दिनों की तुलना में तापमान में भी बढोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम बिगड़ा रहेगा। इस बीच, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। उत्तराखंड में आज (मंगलवार) से हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।

बादल छाए रहने के साथ ही हो सकती है बारिश

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज करने के साथ दिल्लीवासियों की सोमवार की सुबह सुखद रही। मौसम विभाग ने दिन के लिए मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। साथ ही बुधवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहने की भी भविष्यवाणी की है

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में कैसी रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 262 दर्ज की गई।

फरीदाबाद में एक्यूआइ (289), गाजियाबाद (316), ग्रेटर नोएडा (217), गुड़गांव (244) और नोएडा (219) पर एक्यूआइ दर्ज किया गया।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआइ अच्छा माना जाता है। 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 से 500 के बीच बेहद गंभीर माना जाता है।

गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 19 साल में फरवरी का सबसे ठंडा महीना रहा है। 1 फरवरी, 2003 को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Post navigation

Prev
Next
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

  • August 22, 2026
UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’

  • August 22, 2026
‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

‘UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग’, बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

  • August 22, 2026
सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब

  • August 22, 2026
‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

‘मुझे बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं मिली, मिलेगी तो आपको दे दूंगा’, पत्रकारों से बोले अखिलेश, परिवारवाद का फायदा भी बताया

  • August 22, 2026
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार

  • August 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा August 22, 2026
  • परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप August 22, 2026
  • फर्जी ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपालों ने की कलम बंद हड़ताल August 22, 2026
  • सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त August 22, 2026
  • अग्निवीर भर्ती रैली में अमरोहा के नौजवानों ने आजमाया भाग्य August 22, 2026
  • नगर विधायक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया कलश वंदन यात्रा का स्वागत August 22, 2026
  • 3 सितंबर को आयोजित स्वाभिमान रैली को सम्बोधित करेंगे रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी: चंदन चौहान August 22, 2026
  • बिजनौर सांसद चंदन सिंह चौहान का महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने किया स्वागत August 22, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल साइंसेज विभाग द्वारा पार्थेनियम घास के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित August 22, 2026
  • UP में AAP का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, संजय सिंह बोले- ‘बदहाल स्कूलों की…’ August 22, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021