• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीतापुर बूथ सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं किसान

  • November 25, 2021
सीतापुर बूथ सम्मेलन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, हमारे लिए भगवान से कम नहीं हैं किसान
  • अवध क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सीतापुर आध्यात्मिक व सूफी संतों की धरती है। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन मनोज पांडेय की जन्म स्थली है। सीतापुर की मां के कोख में जन्मे मनोज पांडेय ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था।

सीतापुर। अवध क्षेत्र के बूथ सम्मेलन में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सीतापुर आध्यात्मिक व सूफी, संतों की धरती है। कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन मनोज पांडेय की यह जन्म स्थली है। सीतापुर की मां के कोख में जन्मे मनोज पांडेय ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया था। देश की अखंडता के लिए अपनी जान को न्यौछावर कर दिया था। ऐसे वीरों की धरती है सीतापुर। देश के जीवन अर्पण करने वालों को याद किया जाना चाहिए। सात दिन पहले भारत और चीन की सीमा पर रेजांगला में था। मुझे बताया गया कि वहां आज तक कोई रक्षा मंत्री नहीं गया। जिन लोगों ने ऐसी धरती पर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की वहां मैं गया।

चार माह पहले जब मैं लद्दाख गया, वहां भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था। वहां पता चला कि यहां भारत के 124 सैनिकों ने चीन के हजारों सैनिकों का सामना किया और चीन को भारी नुकसान पहुंचाया था। भारत की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए जैसे सैनिकों की जरूरत होती है। वैसे ही देश में सुशासन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका है। बूथ कार्यकर्ताओं में उन्होंने देश भक्ति का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा रायबरेली के सी-1 के बूथ अध्यक्ष रामसेवक से बात की। उन्नाव के आदर्श नगर आंशिक के अमर वर्मा, सीतापुर के विवेक विश्वकर्मा से बात की। पूर्वी लखेड़ा लखीमपुर के रोहित, हरदोई के अभिषेक, बलरामपुर से चंद्र कुमार मौर्य, बहराइच से घनश्याम, रनियापुर के विशाल तिवारी आदि से बात की।

बूथ अध्यक्षों से कहा, वह कल सीतापुर आ रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि वह कार्यक्रम में सीतापुर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ता उत्साह से भरे थे, इससे सुखद अहसास हुआ। जब मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब भी बूथ अध्यक्ष से बात करता था। कमेटी की बैठकों में भी जाता था। बूथ जीता समझो चुनाव जीत गया। आपके दमखम पर यह करिश्मा हुआ है कि दुनिया में भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। पार्टी की एक विचारधारा है, उसूल हैं। भाजपा केवल सत्ता के लिए सरकार नहीं बनाना चाहती, देश बनाने के लिए सरकार बनाना चाहती है। भाजपा ने अपने संकल्प को पूरा किया, जो कहा वह किया है। हमारे संकल्प पत्र देख सकते हैं। आज भारत दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है।

जिन्ना को लेकर सपा पर साधा निशानाः चुनाव आ रहा है तो सपा के लोग जिन्ना को ले आए। जिसने देश का विभाजन किया, उसके नाम का सहारा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया देश में रहना होगा, वंदेमातरम कहना होगा। राजनाथ ने कहा हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। काम करने की क्षमता, कुशलता व ताकत जब तक सत्ता में बैठे लोगों में नहीं होगी, तब तक देश सेवा नहीं हो सकती।

किसान हमारे लिए भगवानः गन्ना किसानों का संपूर्ण भुगतान किया है। किसान को हम लोगों ने भगवान माना है। तीन कृषि कानून संसद में पास हुए थे। इनका विरोध किया गया। प्रधानमंत्री ने बड़प्पन दिखाया। इनको वापस ले लिया गया। हम सत्ता में रहें या न रहें, किसानों का उत्पीड़न नहीं कर सकते। किसानों के सामने हमारा सिर झुका है। गैर भाजपाई सरकारों में किसानों पर गोलियां चलीं। सपा सरकार ने राम भक्तों पर गोली चलाई है। हम न किसानों पर गोली चला सकते न राम भक्तों पर। धर्म, जाति, मजहब के आधार पर सत्ता नहीं चाहते। यह सत्ता मंजूर नहीं। यह सपा ही कर सकती है।

तुलना करें, भाजपा सरकार सबसे आगेः यूपी की बात करना चाहता हूं, पहले कितने मेडिकल कालेज थे। आज 40 शहरों में मेडिकल कालेज बन चुके हैं। आने वाले समय हर जिले में मेडिकल कालेज बनेगा। गांवों में हर घर में शुद्ध जल पहुंचेगा। हमने जो कहा है वह करके दिखाया। सपा सरकार और भाजपा सरकार में कोई भी अंतर कर सकता है। हर व्यक्ति कहेगा योगी सरकार सबसे श्रेष्ठ है। मोदी सरकार सात वर्ष से चल रही है। अटल जी की भी सरकार रही। कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं है। योगी सरकार भी बेदाग है। योगी का नाम सुनकर गुंडे, बदमाशों की दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। यूपी देश भर में व्यवसाय के मामले में दूसरी रैकिंग पर है। डिफेंस कारीडोर यूपी की धरती पर गौरव की बात है। एसाल्ट रायफल का निर्माण रूस के सहयोग से रायबरेली में किया जाएगा।

गरीबों का सपना पूरा कियाः जनसंघ ने 1951 में धारा 370 हटाने का संकल्प लिया था। उसे मोदी सरकार ने हटाकर संकल्प पूरा किया। यह साबित किया जो हमने कहा वह पूरा किया। अब विश्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र है। मोदी के रूप में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसका दुनिया भर में सम्मान से नाम लिया जा रहा है। वर्ष 2024 समाप्त होने तक कोई ऐसा परिवार नहीं बचेगा, जिसके सिर पर छत न हो। मोदी सरकार ने हर गरीब का सपना पूरा किया। हर घर में क्या गैस चूल्हा किसी ने सोंचा था। सचमुच में इसे पूरा करने का काम हमारे प्रधानमंत्री ने किया।

योगी की सराहनाः रक्षामंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोराना पर बेहतर नियंत्रण किया। पूरे देश में इसकी सराहना हुई। बड़ी आबादी वाले सूबे में संक्रमण बढ़ने नहीं दिया, ऐसी व्यवस्थाएं की। आक्सीजन की कमी होने लगी, तत्काल 900 मीट्रिक टन आक्सीजन की आवश्यकता था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 9 हजार मीट्रिक टन आक्सीजन की व्यवस्था करा दी। इतने प्लांट लगवाए जा रहे हैं कि, कितना भी संकट आए कोई भारतीय आक्सीजन की कमी से नहीं मरेगा।

 

Post navigation

Prev
Next
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

  • August 11, 2026
UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने

UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने

  • August 11, 2026
‘हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान’, ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

‘हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान’, ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा

  • August 11, 2026
दिल्ली में मानसून की ‘सरप्लस’ मेहरबानी, सामान्य से 27% ज्यादा बारिश से बना रिकॉर्ड; आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मानसून की ‘सरप्लस’ मेहरबानी, सामान्य से 27% ज्यादा बारिश से बना रिकॉर्ड; आगे कैसा रहेगा मौसम?

  • August 11, 2026
राम मंदिर CEO पद के लिए आज से इंटरव्यू, 5,000 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चयनित

राम मंदिर CEO पद के लिए आज से इंटरव्यू, 5,000 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चयनित

  • August 11, 2026
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार

  • August 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • 15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई अलर्ट पर! पुलिस ने 19 खतरनाक आतंकियों के पोस्टर लगाए August 11, 2026
  • प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे August 11, 2026
  • ‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने क्यों कहा ऐसा? August 11, 2026
  • UP में सरकारी नौकरी करने का मौका, इस विभाग के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख भी आई सामने August 11, 2026
  • ‘हर मौत की कीमत चुकाए तेहरान’, ट्रंप का अल्टीमेटम, ईरान से मांगा मुआवजा August 11, 2026
  • दिल्ली में मानसून की ‘सरप्लस’ मेहरबानी, सामान्य से 27% ज्यादा बारिश से बना रिकॉर्ड; आगे कैसा रहेगा मौसम? August 11, 2026
  • राम मंदिर CEO पद के लिए आज से इंटरव्यू, 5,000 से अधिक आवेदनों में से 18 उम्मीदवार चयनित August 11, 2026
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले – ‘PM मोदी को…’ August 10, 2026
  • देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार August 10, 2026
  • लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा शिव कावड़ियों सेवार्थ शिविर का आयोजन August 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021