• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, ट्विटर बायो दिखाकर कही ये बात

  • September 22, 2021
Raj Kundra को जमानत मिलने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, ट्विटर बायो दिखाकर कही ये बात
  • कुछ आम लोगों में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके ऊपर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत मिल जाने के बाद शर्लिन ने उनके ऊपर तंज कसा है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को करीब दो महीने बाद जमानत मिली है। राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद जहां उनके समर्थक खुश हैं। तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ आम लोगों में अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके ऊपर बयानबाजी कर रही हैं। अब हाल ही में राज कुंद्रा को जमानत मिल जाने के बाद शर्लिन ने उनके ऊपर तंज कसा है।

शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर समसामयिक मुद्दे को लेकर अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राज कुंद्रा के ट्विटर अकाउंट के बायो का स्क्रीनशॉट लिया है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए शर्लिन ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या प्यारा सा ट्व‍िटर बायो है।’ बता दे कि राज कुंद्रा के ट्विटर बायो में लिखा है, ‘रास्तों का सही चुनाव ही जिंदगी है।’

इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए ही शिल्पा शेट्टी के ऊपर भी तंज कसा था। शिल्पा शेट्टी हाल ही में कुछ दिन पहले माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई थीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थीं। इन्हीं में से एक वीडियो में शिल्पा घोड़े पर बैठी नजर आईं थीं और माता के भवन की ओर चढ़ रही थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने शिल्पा पर तंज कसा था। शर्लिन ने लिखा था, ‘दीदी, आप तो नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं तो माता वैष्णो देवी जी के पास चलकर जाने में दिक्कत क्यों हुई?’

गौरतलब है कि राज कुंद्रा के अश्लील वीडियो मामले में शर्लिन चोपड़ा के साथ भी पूछताछ हो चुकी है। शर्लिन चोपड़ा इस मामल ेमें शुरुआत से ही राज कुंद्रा के खिलाफ ही थीं वहीं उनका कहना ये भी रहा है कि शिल्पा शेट्टी इस बारे में सबकुछ जानती थीं। लेकिन वो भोली बन रही हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

खेसारी लाल यादव का वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा, स्ट्रे डॉग संग हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक, जताई नाराजगी

  • July 24, 2026
एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

एक्टर सुनील शेट्टी ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की तारीफ, बोले- व्यवस्थाएं उम्मीद से बेहतर

  • April 28, 2026
आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

आशा भोसले के अंतिम दर्शन कितने बजे तक होंगे? शिवाजी पार्क में किया जाएगा दाह संस्कार

  • April 13, 2026
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026
‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

  • March 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- ‘आरोप निराधार और भ्रामक’ August 12, 2026
  • ‘‘इटैलियन माता जी उन्हें…’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत शाकुम्भरी विवि में August 12, 2026
  • व्यापारियों ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, की नशे के कारोबार पर अंकुश और बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग August 12, 2026
  • कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर व्यापार मंडल ने व्यक्त किया  पुलिस-प्रशासन का आभार August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान बना राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन: नगर विधायक August 12, 2026
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखण्ड नागल एवं मुजफ्फराबाद सहित विकासखण्डों, स्कूलों एवं स्टेडियम में निकाली गयी तिरंगा पदयात्राएं August 12, 2026
  • कलेक्ट्रेट में बने सैल्फी प्वाईंट पर जिलाधिकारी ने ली सैल्फी August 12, 2026
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट में आयोजित होंगे कार्यक्रम August 12, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस को भव्यता एवं परम्परागत रूप से मनाए जाने के संबंध में हुई बैठक August 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021