• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरियाणा की राजनीति में बड़ी सुगबुगाहट, बीरेंद्र सिंह के समर्थकों का केजरीवाल की पार्टी से बढ़ा प्रेम

  • August 2, 2021
हरियाणा की राजनीति में बड़ी सुगबुगाहट, बीरेंद्र सिंह के समर्थकों का केजरीवाल की पार्टी से बढ़ा प्रेम
  • हरियाणा के दिग्‍गल भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थकों में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति प्रेम बढ़ रहा है। बीरेंद्र सिंह के नेतृत्‍व वाले चौधरी छोटूराम विचार मंच के सदस्‍यों के आम आदमी पार्टी से नजदीकी बढ़ रही है।

जींद । हरियाण की राजनीति में बड़ी सुगबुहाहट है। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के समर्थकों में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के प्रति प्रेम बढ़ रहा है। बीरेंद्र सिंह के नेतृत्‍व वाले चौधरी छोटूराम विचार मंच की आप से पनप रही नजदी‍कियां यहां सियासी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनती जा रही हैं। इसे दबाव की राजनीति भी बताया जा रहा है।

वैसे, बीरेंद्र सिंह को यूं ही ट्रेजड़ी किंग नहीं कहा जाता। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद वह केंद्रीय मंत्री बने, लेकिन बाद में न तो अपनी राज्यसभा सदस्य की कुर्सी को बरकरार रखवा पाए और न ही अपने सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह को केंद्र सरकार में मंत्री बनवा सके। बीरेंद्र सिंह सार्वजनिक मंचों पर कई बार कहते थे कि उन्हेंं मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचना है, लेकिन उनकी यह आस आज तक पूरी नहीं हो सकी। बदली राजनीतिक परिस्थितियों में अब बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाले चौधरी छोटूराम विचार मंच की नजदीकियां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के साथ बढ़ रही हैं।

छोटूराम विचार मंच की केजरीवाल से बढ़ रही नजदीकियां, जींद में हुई किसान रैली को भी दिया था समर्थन

बीरेंद्र सिंह हालांकि कई बार कह चुके हैं कि छोटूराम विचार मंच गैर राजनीतिक है, लेकिन वह और उनके समर्थक अक्सर इस मंच को राजनीतिक कार्यों और दबाव के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। इस बार विचार मंच के पदाधिकारियों का केजरीवाल और उनकी पार्टी के प्रति प्यार जाग रहा है। इस मंच के जरिये बीरेंद्र सिंह प्रदेश की राजनीति में नई सियासी बिसात बिछाने की तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं।  बीते दिनों बीरेंद्र सिंह ने जहां मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ डिनर किया था, वहीं अब उनके समर्थकों की राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता के साथ नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं।

बीरेंद्र सिंह के संरक्षण वाले छोटूराम विचार मंच की आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में हो रही भागीदारी कई राजनीतिक इशारे कर रही हैं। जींद के सेक्टर-नौ स्थित हुडा ग्राउंड में चार माह पहले हुई अरविंद केजरीवाल की किसान रैली को भी छोटूराम विचार मंच ने अपना समर्थन दिया था। मोदी मंत्रिमंडल में बीरेंद्र के सांसद बेटे बृजेंद्र को शामिल न करने में यह भी बड़ा कारण था। हालांकि इसके बावजूद बीरेंद्र सिंह ने अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी लेकिन उन्हेंं आखिर तक कोई सफलता नहीं मिल पाई।

बीरेंद्र सिंह खुद भी किसान आंदोलन के समर्थन में हिसार, रोहतक व सांपला में धरना दे चुके हैं और खुलेआम कृषि कानूनों का विरोध कर चुके हैं। ऐसे में भाजपा हाईकमान को लगता है कि अपनी खुद की राजनीतिक पकड़ को बनाए रखने के लिए उन्होंने भाजपा के ‘पालिसी मैटर’ की कोई चिंता नहीं की है तो फिर पार्टी उनकी चिंता क्यों करे।

अब आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के साथ साझा किया मंच

अब शनिवार को जींद में आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता के साथ छोटूराम विचार मंच के करीब पांच दर्जन पदाधिकारियों ने मंच साझा किया। इनमें बीरेंद्र सिंह के खासमखास प्रेम पहलवान, जसबीर कुंडू, शिवनारायण शर्मा और अशोक श्योकंद शामिल हैं। मंच पर आप नेताओं ने बीरेंद्र समर्थकों को पूरा मान-सम्मान दिया तो मंच के सदस्यों ने भी आप को पूरा सहयोग देने का वादा किया।

बीरेंद्र सिंह के इशारे के बिना छोटूराम विचार मंच के सदस्यों का आप के कार्यक्रमों में शामिल होने का सवाल ही नहीं है। दरअसल, बीरेंद्र सिंह काफी मंझे हुए राजनीतिज्ञ हैं। वे समझ चुके हैं कि भाजपा में रहते हुए उनका परिवार उचाना से जीत हासिल नहीं कर सकता। भाजपा में भी अब उनका पहले वाला प्रभाव नहीं रहा है। न ही वह किसान आंदोलन को खत्म कराने में अभी भूमिका का असर दिखा पाए हैं।

बेटे की आइएएस की नौकरी छुड़वाकर उन्हेंं सांसद तो बना दिया, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ डिनर के बावजूद मोदी मंत्रिमंडल में बृजेंद्र को बीरेंद्र सिंह जगह नहीं दिलवा सके। राजनीति के जानकार यह भी कह रहे हैं कि बीरेंद्र सिंह छोटूराम विचार मंच के जरिए भाजपा में ‘प्रेशर पालिटिक्स’ कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल

  • September 22, 2026
जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’

  • September 22, 2026
‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी

  • September 22, 2026
दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी

  • September 22, 2026
अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’

  • September 22, 2026
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

  • September 22, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘क्या टीचर का नकल करने पर डांटना जातिसूचक गाली है’, IIT बॉम्बे सुसाइड केस को लेकर शिक्षाविदों ने उठाए सवाल September 22, 2026
  • जमुई ‘हैवानियत’ मामले पर CJP का बड़ा बयान, ‘इस सरकार के लिए…’ September 22, 2026
  • ‘नकारात्मक ताकतें जाति के नाम पर समाज को बांटेंगी, हमें विभाजन नहीं होने देना है’- सीएम योगी September 22, 2026
  • राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- ‘देखो ओ बीजेपी वालों, तुम…’ September 22, 2026
  • दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी September 22, 2026
  • अरविंद केजरीवाल- सौरव दास के खिलाफ याचिकाकर्ता का दावा, ‘सोशल मीडिया पर…’ September 22, 2026
  • कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से गैंगरेप, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार September 22, 2026
  • व्यापारियों को साधने के लिए सपा का प्लान, दिवाली से पहले दिया टारगेट September 22, 2026
  • वित्त मंत्री सीतारमण का विपक्ष पर वार, ‘बोझ कस्टमर पर नहीं’ September 22, 2026
  • सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते समय भी हया का ख्याल रखें: कारी इस्हाक गोरा September 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021