• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Board 10, 12th Result 2021 : इंटरमीडिएट में 97.88 तथा हाईस्कूल में 99.53 फीसद सफल

  • July 31, 2021
UP Board 10, 12th Result 2021 : इंटरमीडिएट में 97.88 तथा हाईस्कूल में 99.53 फीसद सफल
  • UPMSP Board 10 12th Result 2021 विश्व में सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन करने वाला माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने परिणाम को बेवसाइट पर लोड कर दिया। इंटर का परिणाम 3.35 बजे जारी हो गया। इंटरमीडिएट में 97.88 तथा हाईस्कूल में 99.53 फीसद सफल सफल है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम को बेवसाइट पर लोड कर दिया गया है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 का परिणाम 3.35 बजे जारी हो गया है। इंटरमीडिएट में 97.88 तथा हाईस्कूल में 99.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हैं।

स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट upmsp.edu.in तथा upresults.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे। उत्तर प्रदेश बोर्ड पहले इंटर की रिजल्ट जारी करेगा। छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या होने के कारण बोर्ड के अधिकारी काफी संभलकर कदम आगे बढ़ा रहे हैं। इंटर का रिजल्ट करीब 3:30 बजे जारी किया जाएगा। इसके डेढ़ से दो घंटा बाद हाईस्कूल का परिणाम वेबसाइट पर लोड कर दिया जाएगा।

jagran

विश्व में सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन करने वाला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने शनिवार दोपहर बहुप्रतीक्षित परिणाम की घोषणा कर दिया। सीआइसीएसई तथा सीबीएसई ने अभी तक इंटर का ही परिणाम घोषित किया है, लेकिन यूपी बोर्ड एकसाथ हाईस्कूल तथा इंटर का परिणाम घोषित किया।

jagran

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब सौ वर्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बिना परीक्षा के परिणाम घोषित किया जा रहा है। इस बार प्रदेश में हाईस्कूल में 29.94 लाख व इंटर में 26.1 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। एनआइसी की ओर से उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर रिजल्ट दिन में साढ़े तीन बजे अपलोड कर दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upmsp.edu.in पर देख सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को नए पैटर्न का परिणाम जारी करने के लिए हरी झंडी दे दी । शुक्रवार को ही सीबीएसई ने इंटर का परिणाम जारी किया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में हाईस्कूल के 29.94 लाख और इंटर के 26.1 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के उत्तीर्ण किया जाना है। बोर्ड ने 10वीं के परीक्षार्थियों को 9वीं के 50 प्रतिशत व 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन तैयार की है। ऐसे ही इंटर के परीक्षार्थियों को 10वीं के 50 प्रतिशत, 11वीं के 40 व 12वीं प्री-बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक देकर उत्तीर्ण करने की गाइडलाइन के आधार पर परिणाम लगभग तैयार कर लिया है। पहली बार बिना परीक्षा के बोर्ड का परिणाम जारी होगा।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।

उस लिंक पर क्लिक करें जहां UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 लिखा हो।

अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।

UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

इन वेबसाइटों पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

upmsp.edu.in

upresults.nic.in

results.gov.in

upmspresults.up.nic.in

ऐसे डाउनलोड करें अपना रोल नंबर : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए रोल नंबर का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। फिलहाल कक्षा 10वीं के रोल नंबर चेक करने का लिंक एक्टिव किया गया है। अभी कक्षा 12वीं के रोल नंबर का लिंक एक्टिव नहीं है।

रोल नंबर डाउनलोड करने के यह तरीका अपनाएं

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर ‘महत्वपूर्ण सूचना एंव डाउनलोड सेक्शन’ पर जाएं।

इसके बाद ‘हाई स्कूल परीक्षा वर्ष-2021 के परीक्षार्थियों द्वारा अपना अनुक्रमांक जानने के लिए यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डाले और सर्च रोल नंबर पर क्लिक करें।

फेल भी होंगे छात्र-छात्राएं

यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण भी होंगे। परिणाम तैयार करते समय सामने आया कि कई परीक्षार्थियों ने अलग-अलग जिलों से आवेदन कर दिया है। अब यह सभी एक ही जिले से उत्तीर्ण होंगे। इसी तरह से जो छात्र-छात्राएं 9वीं, 11वीं आदि की परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे, उनके अंक नहीं मिल सके। इसके अलावा कक्षा 12 के कई ऐसे छात्र हैं, जिनका हाईस्कूल का अंकपत्र सही नहीं है। यह सभी अनुत्तीर्ण होंगे।

 

Post navigation

Prev
Next
‘चंपत राय को बचाने के लिए क्लीन चिट’, राम मंदिर चढ़ावा मामले के गवाह महिपाल सिंह का बड़ा दावा

‘चंपत राय को बचाने के लिए क्लीन चिट’, राम मंदिर चढ़ावा मामले के गवाह महिपाल सिंह का बड़ा दावा

  • August 19, 2026
खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला’

खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला’

  • August 19, 2026
“अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया”, आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने

“अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया”, आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने

  • August 19, 2026
CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर

CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर

  • August 19, 2026
‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

  • August 19, 2026
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप…

उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप…

  • August 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘चंपत राय को बचाने के लिए क्लीन चिट’, राम मंदिर चढ़ावा मामले के गवाह महिपाल सिंह का बड़ा दावा August 19, 2026
  • खरगे का मोदी सरकार पर हमला, बोले- ‘युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला’ August 19, 2026
  • मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार को 4-लेन हाईवे की सौगात, 4 रेल परियोजनाओं को भी मंजूरी August 19, 2026
  • “अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया”, आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने August 19, 2026
  • दिल्ली में CNG पंप पर धमाके से मची अफरा-तफरी, एक की मौत, 5 लोग घायल August 19, 2026
  • CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर August 19, 2026
  • ‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त August 19, 2026
  • उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप… August 19, 2026
  • NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए August 19, 2026
  • महाराष्ट्र में नए नियमों से बढ़ीं मुख्यमंत्री की शक्तियां, अब मंत्रियों के फैसले बदल सकेंगे CM देवेंद्र फडणवीस August 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021