• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

रहमान के मां तुझे सलाम… ने ब्लॉक कराया रविशंकर प्रसाद का Twitter अकाउंट

  • June 26, 2021
रहमान के मां तुझे सलाम… ने ब्लॉक कराया रविशंकर प्रसाद का Twitter अकाउंट
  • ट्वीट में में रविशंकर प्रसाद ने विजय दिवस की बधाई देते हुए संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) के गीत ‘मां तुझे सलाम’ का वीडियो पोस्ट किया था.

नई दिल्ली: शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के कथित तौर पर कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में ब्लॉक किए गए ट्विटर अकाउंट पर काफी हंगामा बरपा. केंद्र सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की रस्साकशी में यह एक अहम पड़ाव था. ट्विटर ने अमेरिका के डीएमसीए कानून के तहत केंद्रीय मंत्री का अकाउंट ब्लॉक किया था, जिसे घंटे भर बाद ही अनब्लॉक भी कर दिया गया. पता चला है कि ट्विटर ने यह कदम कॉपीराइट रिक्वेस्ट पर नजर रखने वाली वेबसाइट ल्यूपिन के हस्तक्षेप पर उठाया. पता चला है कि रविशंकर प्रसाद ने यह ट्वीट 2017 में विजय दिवस पर किया था. इसमें रविशंकर प्रसाद ने विजय दिवस की बधाई देते हुए संगीतकार एआर रहमान के गीत ‘मां तुझे सलाम’ का वीडियो पोस्ट किया था.

ट्वीट के साथ अपलोड वीडियो बना बखेड़े की जड़
रविशंकर प्रसाद के कथित कॉपीराइट उल्लंघन वाले ट्वीट का आर्काइव तो हासिल हो गया, लेकिन वीडियो कंटेंट नहीं मिल सका. सारी बखेड़े की वजह यह वीडियो ही बना है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ल्यूपिन नाम की वेबसाइट कॉपीराइट रिक्वेस्ट पर नजर रखती है. केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट में एआर रहमान का ‘मां तुझे सलाम’ गाना था, जिसका कॉपीराइट सोनी म्यूजिक कंपनी के पास है. यानी कंपनी को ये अधिकार है कि वह कॉपीराइट के तहत इस गाने के इस्तेमाल की शिकायत कर सकती है. यही नहीं, ट्विटर की भी अपनी नीति है कि अगर वाजिब शिकायत है तो कंटेंट ट्विटर से हटाया जा सकता है. कुछ ऐसा ही इस मामले में भी हुआ. हालांकि यह सवाल अभी भी अनुत्तरित है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने से जुड़ी कई पोस्ट शेयर और लाइक की जाती है, तो उन पर ऐसा मामला क्यों नहीं बनता?

ट्विटर ने इस शिकायत पर उठाया यह कदम
ल्यूपिन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्विटर को सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट की तरफ से डीएमसीए का नोटिस भेजा गया था. सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट ने ट्विटर को इस ट्वीट को हटाने के लिए कहा, क्योंकि इसमें सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट का गाना था. बताते हैं कि सोनी म्यूजिक से इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ द फोटॉग्राफिक इंडस्ट्री  ने 24 मई को ट्विटर से कॉपीराइट की शिकायत की. इसके बाद ट्विटर ने इस पर एक्शन लिया और 25 मई को मंत्री का अकाउंट एक घंटे के लिए लॉक किया गया. इसके साथ ही उस ट्वीट को भी हटा दिया गया. हालांकि न तो ट्विटर और न ही रविशंकर प्रसाद ने ये बताया है कि उस ट्वीट में जो वीडियो था उसका क्या कंटेंट था.
डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट कुछ ऐसा है
डीएमसीए अमेरिका का एक कॉपीराइट कानून है. इसे अक्टूबर 1998 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा लागू किया गया था. पूर्व राष्ट्रपति ने तब कहा था कि इस कानून को किसी कंटेंट चोरी होने से बचाने के लिए बनाया गया है. साथ ही चोरी होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में मदद करना भी है. इस कानून के तहत सभी तरह के डिजिटल कंटेंट जैसे- ऑडियो, वीडियो और टेक्स्ट आते हैं.

Post navigation

Prev
Next
‘कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी’, एलन मस्क को सरकार का सख्त संदेश

‘कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी’, एलन मस्क को सरकार का सख्त संदेश

  • August 18, 2026
अशोक गहलोत ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- ‘वंदे मातरम से इनका क्या संबंध?’

अशोक गहलोत ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- ‘वंदे मातरम से इनका क्या संबंध?’

  • August 18, 2026
दिल्ली-मेरठ के बीच 40 लेन की सड़क बनाने का गडकरी का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

दिल्ली-मेरठ के बीच 40 लेन की सड़क बनाने का गडकरी का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

  • August 18, 2026
ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत

  • August 18, 2026
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..

  • August 17, 2026
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में हाई कोर्ट की कार्रवाई पर रोक

  • August 17, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट August 18, 2026
  • ‘कानून से ऊपर नहीं X की नई पॉलिसी’, एलन मस्क को सरकार का सख्त संदेश August 18, 2026
  • अशोक गहलोत ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- ‘वंदे मातरम से इनका क्या संबंध?’ August 18, 2026
  • IND vs SL: ‘सब तलवार चलाएंगे’, ऋषभ पंत ने जडेजा पर किया मजेदार कमेंट, वीडियो वायरल August 18, 2026
  • दिल्ली-मेरठ के बीच 40 लेन की सड़क बनाने का गडकरी का दावा, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा August 18, 2026
  • ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-डंपर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत August 18, 2026
  • मजाक बनकर रह गई CBSE North Zone-1 की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता? August 17, 2026
  • संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का.. August 17, 2026
  • भारतरत्न अटल जी की पुण्यतिथि पर काव्य संध्या August 17, 2026
  • सहारनपुर में 13 जिलों की 22 दिवसीय अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ August 17, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021