• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Lockdown in UP: पांच शहरों में लॉकडाउन का हाई कोर्ट का निर्देश योगी आदित्यनाथ सरकार को मंजूर नहीं

  • April 20, 2021
Lockdown in UP: पांच शहरों में लॉकडाउन का हाई कोर्ट का निर्देश योगी आदित्यनाथ सरकार को मंजूर नहीं
  • Lockdown in UP कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के प्रवक्ता का कहना है कि हमको को कोरोना वायरस संक्रमण के इस काल में गरीबों की जान के साथ उनकी आजीविका भी बचानी है। इस कारण हम लॉकडाउन नहीं लगा सकते हैं।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक जनहित याचिका पर प्रदेश के पांच जिलों में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन का फैसला योगी आदित्यनाथ सरकार को मंजूर नहीं है। हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर शहर, वाराणसी व गोरखपुर में आज रात 12 बजे यानी सोमवार रात से 26 अप्रैल तक लॉकडाउन करें। कोर्ट का यह निर्देश तो फिलहाल योगी आदित्यनाथ सरकार नहीं मान रही है। सरकार ने लखनऊ सहित पांच शहरों में लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया है।

कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के प्रवक्ता का कहना है कि हमको को कोरोना वायरस संक्रमण के इस काल में गरीबों की जान के साथ उनकी आजीविका भी बचानी है। इस कारण हम लॉकडाउन नहीं लगा सकते हैं। आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि प्रदेश सरकार वाराणासी, कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाए। इस पर योगी आदित्यनाथ सरकार की दलील है कि लोगों की जान बचाने के साथ-साथ जीविका भी बचानी है। ऐसे में यह ऐसे में यह फैसला नहीं लिया जा सकता है।

कोर्ट के इस आदेश पर सरकार की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं और सख्ती कोरोना के नियंत्रण के लिए आवश्यक है। सरकार ने कई कदम उठाए हैं और आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब जीवन बचाने के साथ गरीबों की आजीविका भी बचानी है। ऐसे में पांच शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन अभी नहीं लगेगा। प्रदेश में तो लोग स्वत: कई जगह बंदी कर रहे हैं। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना, नवनीत सहगल की तरफ से दी गई है।

इससे पहले कोर्ट की तरफ से उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव को खुद निगरानी करने के लिए निर्देश थे। कोर्ट की तरफ से दिया गया यह आदेश आज रात से लागू होना था। इस दौरान इन शहरों में जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को छोड़कर कोई भी दुकान, होटल, ऑफिस और सार्वजनिक स्थल नहीं खुलने की बात कही गई थी। इसके साथ ही मंदिरों में पूजा और आयोजनों पर भी रोक लगाने का आदेश दिया गया था।

 

Post navigation

Prev
Next
CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर

CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर

  • August 19, 2026
‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

  • August 19, 2026
उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप…

उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप…

  • August 19, 2026
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए

  • August 19, 2026
महाराष्ट्र में नए नियमों से बढ़ीं मुख्यमंत्री की शक्तियां, अब मंत्रियों के फैसले बदल सकेंगे CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में नए नियमों से बढ़ीं मुख्यमंत्री की शक्तियां, अब मंत्रियों के फैसले बदल सकेंगे CM देवेंद्र फडणवीस

  • August 19, 2026
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे…

यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे…

  • August 19, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • CM योगी बोले- असीम संभावनाओं वाला UP, जापानी कंपनियां बनाएं अपना दूसरा घर August 19, 2026
  • ‘किराया भरना है…’, शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त August 19, 2026
  • उमर अब्दुल्ला की बीजेपी को खुली चुनौती- भ्रष्टाचार की जांच कराएं, झूठे आरोप… August 19, 2026
  • NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए August 19, 2026
  • महाराष्ट्र में नए नियमों से बढ़ीं मुख्यमंत्री की शक्तियां, अब मंत्रियों के फैसले बदल सकेंगे CM देवेंद्र फडणवीस August 19, 2026
  • यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे… August 19, 2026
  • ‘पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत…’ Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर August 19, 2026
  • बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला August 19, 2026
  • ‘स्मृति ईरानी अब फ्यूज’ BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज August 19, 2026
  • पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता? August 19, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021