• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Panchayat Chunav 2021: UP में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कल मतदान, लखनऊ व वाराणसी सहित 20 जिलों में वोटिंग

  • April 18, 2021
UP Panchayat Chunav 2021: UP में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कल मतदान, लखनऊ व वाराणसी सहित 20 जिलों में वोटिंग
  • UP Panchayat Election 2021 Second Phase दूसरे चरण का प्रचार शनिवार को समाप्त होने के बाद सोमवार को मतदान होगा। रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन के बाद भी लखनऊ व वाराणसी सहित 20 जिलों के प्रत्याशी वर्चुअल माध्यम से लोगों से सम्पर्क करने में लगे हैं।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के भीषण रूप धारण करने के बाद भी गांव की सरकार को चुनने के लिए मतदान का दौर जारी है। पहले चरण में 15 अप्रैल को करीब 71 प्रतिशत मतदान होने के बाद अब दूसरे चरण की बारी है।

प्रदेश में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार शनिवार को समाप्त होने के बाद सोमवार को मतदान होगा। रविवार को प्रदेश में लॉकडाउन के बाद भी लखनऊ व वाराणसी सहित 20 जिलों के प्रत्याशी वर्चुअल माध्यम से लोगों से सम्पर्क करने में लगे हैं। दूसरे चरण के मतदान में 20 जिलों के करीब 3.2 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में लखनऊ, वाराणसी व मुजफ्फरनगर समेत 20 जिलों में होने वाले चुनाव का प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया। जिला पंचायत सदस्य के 737, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19653, ग्राम प्रधान के 14897 पदों तथा ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 187781 पदों के लिए करीब 3.2 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पोङ्क्षलग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान व्यवस्थित करने के लिए 23 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं।

इन जिलों में कल मतदान: बागपत, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, गोंडा, सुलतानपुर, महराजगंज, वाराणसी व आजमगढ़।

पर्यवेक्षकों को सख्ती करने के निर्देश: निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि सभी पर्यवेक्षकों को पंचायत चुनाव में हर हाल में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नियुक्त पर्यवेक्षकों में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की निदेशक वंदना शर्मा को प्रतापगढ़, राजस्व परिषद के भूमि अध्यापित निदेशक दिग्विजय ङ्क्षसह को लखनऊ, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता को ललितपुर, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त अनिल कुमार यादव को मैनपुरी। व्यावसायिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव हरिकेश चौरसिया को बिजनौर, वाणिज्य कर विभाग के विशेष सचिव सर्वज्ञ राम मिश्रा को मुजफ्फरनगर और वाराणसी में वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ईशा दुहन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा होमगार्ड विभाग के संयुक्त सचिव नरेंद्र ङ्क्षसह को आजमगढ़, महराजगंज में आजमगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अनिल कुमार, कानपुर मंडल के अपर आयुक्त राजाराम को गोंडा में पर्यवेक्षक तैनात किया है। वन विभाग के विशेष सचिव गौरव वर्मा को सुल्तानपुर, परिवहन विभाग के अपर आयुक्त मुकेश चंद्र को लखीमखीरी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। दूसरी ओर महिला एवं बाल कल्याण विभाग की विशेष सचिव गरिमा यादव को इटावा, प्राविधिक शिक्षा के विशेष सचिव नागेंद्र शर्मा को कन्नौज, बस्ती मंडल के अपर आयुक्त ब्रज किशोर को चित्रकूट, पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव गिरिजेश त्यागी को एटा, बाल विकास विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मेंद्र ङ्क्षसह को बदायूं, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव दयानंद प्रसाद को अमरोहा, संस्कृति विभाग के विशेष सचिव डा. दिनेश चंद्र को गौतमबुद्ध नगर, सैफई मेडिकल कालेज के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा को बागपत में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। गोंडा, आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में ब्लाकों की संख्या 16 से अधिक होने से वहां एक-एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

 

 

Post navigation

Prev
Next
LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी

LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी

  • June 26, 2026
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’

अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’

  • June 26, 2026
चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’

  • June 26, 2026
“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा

“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा

  • June 26, 2026
Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर

Ketan Agarwal murder: CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया न्याय का भरोसा, Ujjwal Nikam बनेंगे स्पेशल प्रॉसिक्यूटर

  • June 26, 2026
‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक

‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश, सनातन को कमजोर करना चाहते हैं विरोधी’; मीरजापुर में बोले ब्रजेश पाठक

  • June 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • दिल्ली-देहरादून हाईवे  पर बड़ा हादसा, आपस में भिड़ी दो कारें June 26, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत June 26, 2026
  • नगर कोतवाली पुलिस दबोचे 4 आरोपी June 26, 2026
  • सहारनपुर पहुंचने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जूमा का किया भव्य स्वागत June 26, 2026
  • हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व करबला के शहीदों की याद में निकाला मातमी जुलूस June 26, 2026
  • अंडर-12 क्रिकेट समर कप: सवेरा क्रिकेट एकेडमी ने पंवार एकेडमी को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा June 26, 2026
  • राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास June 26, 2026
  • LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- ‘अभी लंबा सफ़र तय करना है’, संघर्ष जारी June 26, 2026
  • अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- ‘महाराज जी, आपकी कुर्सी…’ June 26, 2026
  • चंपत राय का नाम लिए बिना अखिलेश बोले , ‘ये सरकार तो कहती थी कि इसके राज में इस्तीफे नहीं होते’ June 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021