• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-वैन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, पांच घायल

  • April 18, 2021
चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-वैन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, पांच घायल
chitrakoot van accident
  • चित्रकूट में रैपुरा के रामनगर के पास हादसा हुआ है। वैन सवार महोबा से प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया घायल और मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

चित्रकूट । रैपुरा थाना के रामनगर में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज रोड पर ट्रक और वैन की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस के मुताबिक कार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

महोबा के ददवारा निवासी चरनू सिंह की मां सुमित्रा का दो दिन पहले देहांत हो गया था। परिवार के सदस्य वैन से अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहे थे। चरनू सिंह खुद कार चला रहा था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे रैपुरा थाना के रामनगर के पास हाइवे में सामने से आ रहे ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात थम गया और चीख पुकार मच गई। लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े और कार से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर आई पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया।

अस्पताल में 38 वर्षीय चरनू सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीय गीता सिंह, पुत्री सात वर्षीय संध्या, चाची 55 वर्षीय शांति की मौत हो गई। 25 वर्षीय रामदेवी, 40 वर्षीय हरिचरण पुत्र महादेव, 35 वर्षीय हरि पुत्र सियाराम, 40 वर्षीय जियालाल पुत्र छबियां व 65 वर्षीय सियाराम पुत्र सीताराम गंभीर रूप से घायल हैं। पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया। एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि प्रथम दृष्टया चालक को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की हालत गंभीर है, जिनको रेफर किया जा रहा है।

 

Post navigation

Prev
Next
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’

  • September 25, 2026
अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार

  • September 25, 2026
CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत

  • September 25, 2026
अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’

  • September 25, 2026
‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट

  • September 25, 2026
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी चुनाव आयोग को सलाह, SIR विवाद पर बोले- ‘अपनी बातों को मजबूती से रखें’ September 25, 2026
  • अखिलेश रायबरेली गए तो कांग्रेस जाएगी कन्नौज-इटावा! अजय राय का सपा पर पलटवार September 25, 2026
  • CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन की तारीख का ऐलान, दीपके बोले- ‘कल तक…’ September 25, 2026
  • CEC ज्ञानेश कुमार पर बवाल: कार्यक्रम स्थगित, कांग्रेस का प्रदर्शन, थाने में शिकायत September 25, 2026
  • एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड, सिल्वर भी मिला, खुश हो गए पीएम मोदी, कहा- ‘Proud Moment’ September 25, 2026
  • अभिजीत दीपके ने विपक्ष को खूब सुनाया, ‘आप डरते हैं, क्योंकि…’ September 25, 2026
  • ‘ईरान पर हमला…’ UN में ऐसा क्या बोले नेतन्याहू? कई डिप्लोमैट्स ने किया वॉकआउट September 25, 2026
  • 25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट September 25, 2026
  • सरकारी अस्पतालों में चल रहा बड़ा ‘खेल’, पूरे देश में दवाइयों की खरीद की समीक्षा कर रही केंद्र सरकार September 25, 2026
  • लखनऊ को CM योगी की सौगात, 12000 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया भूमिपूजन September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021