• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सुप्रीम कोर्ट ने पोर्शे कार हादसा मामले में सुनाया बड़ा फैसला, बीमा कंपनी के दावे को ठहराया सही; जानें क्‍या है पूरा मामला

  • April 13, 2021
सुप्रीम कोर्ट ने पोर्शे कार हादसा मामले में सुनाया बड़ा फैसला, बीमा कंपनी के दावे को ठहराया सही; जानें क्‍या है पूरा मामला
  • जस्टिस यूयू ललित जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) के फैसले को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि कार चालक ने शराब पी रखी थी ऐसे में बीमा कंपनी द्वारा दावे से मुकरना उचित है।

नई दिल्ली । करीब 14 साल पहले इंडिया गेट पर सुबह के समय एक पोर्शे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट ने बीमा दावे को नामंजूर करने के बीमा कंपनी के फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने कहा कि कार चालक ने शराब पी रखी थी, ऐसे में बीमा कंपनी द्वारा दावे से मुकरना उचित है। यह लक्जरी कार पर्ल बेवरेजेज लिमिटेड कंपनी की थी। इसे अमन बांगिया चला रहा था। कथित तौर पर वह कार को बेतरतीब ढंग से चला रहा था। तभी कार इंडिया गेट पर चिल्ड्रन पार्क के पास फुटपाथ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिसके बाद उसमें आग लग गई थी। यह हादसा 22 दिसंबर, 2007 को सुबह-सुबह हुआ था।

एनसीडीआरसी ने बीमा कंपनी के फैसले को ठहराया था गलत

जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस केएम जोसेफ की पीठ ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एनसीडीआरसी) के फैसले को खारिज कर दिया। एनसीडीआरसी ने अपने फैसले में कहा था कि बीमा कंपनी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड इस मामले में बीमा अनुबंध की धारा (2सी) का सहारा लेते हुए किसी व्यक्ति के शराब या कोई अन्य नशीला पदार्थ लेकर वाहन चलाने के आधार पर बीमा दावे को खारिज नहीं कर सकती। एनसीडीआरसी ने अपने फैसले में कहा था कि बीमा कंपनी द्वारा दावा खारिज करना गलत था। इससे पहले राज्य उपभोक्ता विवाद निपटान आयोग (एसीडीआरसी) ने कार की मालिक कंपनी की शिकायत को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि इस बात के प्रमाण हैं कि कार चलाने वाला व्यक्ति शराब के प्रभाव में था। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जोसेफ ने एनसीडीआरसी के आदेश के खिलाफ 181 पृष्ठ का फैसला लिखा।

ड्राइवर ने पी थी शराब, बीमा कंपनी का दावे को खारिज करना सही

अदालत ने अपने फैसले में ब्रिटेन, स्काटलैंड और अमेरिका जैसे देशों में कानून, चिकित्सा प्रमाण और व्यवहार का उल्लेख किया। शीर्ष अदालत ने कहा कि कार चलाने वाले व्यक्ति ने कितनी शराब पी थी, उसकी जानकारी नहीं है। लेकिन यह तथ्य है कि उससे शराब की दुर्गंध आ रही थी। इस पर कोई विवाद नहीं है। इस संबंध में एफआइआर और एमएलसी के तथ्यों. में यह कहा गया है कि घटना 22 दिसंबर, 2007 की सुबह सुबह हुई। यह भी इसमें स्पष्ट है कि घटना इंडिया गेट के आसपास हुई है। पोर्शे कार में बहुत शक्तिशाली इंजन है, वह बड़ी ताकत के साथ फुटपाथ से टकराया, उसके बाद कार पलट गई और बाद में उसमें आग लग गई।

 

Post navigation

Prev
Next
PDA को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- कहीं A का मतलब ‘आतंकवादी’ न बता दें

PDA को लेकर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- कहीं A का मतलब ‘आतंकवादी’ न बता दें

  • June 25, 2026
बेअदबी विवाद पर CM भगवंत मान का पलटवार, बोले- कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मिलकर मुझे बदनाम कर रहे हैं

बेअदबी विवाद पर CM भगवंत मान का पलटवार, बोले- कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल मिलकर मुझे बदनाम कर रहे हैं

  • June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल, चंदा लेने के आरोपों को बताया निराधार

राम मंदिर चढ़ावा मामले की SIT जांच पर शंकराचार्य ने उठाए सवाल, चंदा लेने के आरोपों को बताया निराधार

  • June 25, 2026
इमरजेंसी के 50 साल: रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला, बोले- इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल

इमरजेंसी के 50 साल: रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला, बोले- इंदिरा गांधी की कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल

  • June 25, 2026
शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मानहानि केस पर राहुल गांधी ने जताया खेद, हाई कोर्ट में दी सफाई

शिवराज सिंह चौहान के बेटे के मानहानि केस पर राहुल गांधी ने जताया खेद, हाई कोर्ट में दी सफाई

  • June 25, 2026
‘फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट’ का आरोप लगाकर राघव चड्ढा ने साधा निशाना, भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

‘फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट’ का आरोप लगाकर राघव चड्ढा ने साधा निशाना, भगवंत मान से मांगा इस्तीफा

  • June 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहगीरों को मीठा शरबत पिलाकर बुझाई प्यास June 25, 2026
  • लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद ने मनाई आपातकाल की वर्षगांठ June 25, 2026
  • पंछियों की प्यास बुझाने के लिए 108 सेवा पक्षी बॉक्स किए वितरित June 25, 2026
  • एनआईए और एटीएस ेने कर्नाटक से गिरफ्तार किया सहारनपुर का युवक June 25, 2026
  • सहारनपुर में कोचिंग केंद्रों की जांच तेज June 25, 2026
  • भिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया गौशाला का भ्रमण June 25, 2026
  • नगर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े 6 वारंटी June 25, 2026
  • तीन वार्डो में 50 लाख से बनेंगी सीसी रोड व नाली June 25, 2026
  • लखनऊ में गरजे CM योगी, आपातकाल का किया जिक्र, बोले- ‘कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटा’ June 25, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और क्लैरियन एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ऑस्ट्रेलिया ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए June 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021