• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

West Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक, चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी टीएमसी सुप्रीमो

  • April 13, 2021
West Bengal Assembly Election 2021: ममता बनर्जी के प्रचार पर 24 घंटे की रोक, चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी टीएमसी सुप्रीमो
  • West Bengal Assembly Election 2021 चुनाव आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 12 अप्रैल की रात आठ बजे से 13 अप्रैल की रात आठ बजे तक किसी भी तरह के प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

कोलकाता: चुनाव आयोग ने भड़काऊ भाषणों को लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ सोमवार को कड़ा कदम उठाते हुए उनके चुनाव प्रचार करने पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। ममता सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक किसी तरह का चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी। वे न तो चुनावी जनसभाओं में वक्तव्य रख सकेंगी, न रोड शो में हिस्सा ले पाएंगी और न ही संवाददाता सम्मेलनों को संबोधित कर पाएंगी। ममता के अल्पसंख्यक वोट बंटने न देने संबंधी बयान पर आयोग ने यह कदम उठाया है। आयोग की तरफ से इस बाबत उन्हें नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा गया था। ममता ने नोटिस का जवाब दिया था, जिससे आयोग संतुष्ट नहीं नजर आया और यह कार्रवाई की है।

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठेंगी ममता

ममता ने तुरंत ट्वीट कर आयोग के इस कदम को अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक करार देते हुए इसके प्रतिवाद में मंगलवार दोपहर 12 बजे से कोलकाता में गांधी मूर्ति के पास धरने पर बैठने का एलान किया है।

चुनाव आयोग ने कही ये बात

आयोग ने पांच पन्नों के अपने निर्देश में कहा कि ममता बनर्जी को उनके भाषणों को लेकर कई बार सतर्क किया जा चुका है। वे आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठा चुकी हैं। वे ऐसी कई बातें कर रही हैं, जिससे बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे की आशंका है। आयोग ने ममता को भविष्य में ऐसे भाषणों से परहेज करने को लेकर सतर्क किया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर असर पड़े

जानें, क्या है मामला

गौरतलब है कि ममता ने गत तीन अप्रैल को हुगली जिले के तारकेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय से उनका वोट बंटने नहीं देने की अपील की थी। बंगाल में विरोधी राजनीतिक दलों, विशेषकर भाजपा ने इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

जानिए, किसने क्या कहा

दूसरी तरफ तृणमूल ने आयोग के इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इतिहास में यह काला दिन है।

वहीं, पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि दिलीप घोष व राहुल सिन्हा जैसे भाजपा नेता लगातार भड़काऊ भाषण देते आ रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ आयोग की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

Post navigation

Prev
Next
आकाश आनंद का ‘अंकल’ दांव: BSP ने Gen-Z वोटरों पर लगाया फोकस, 2027 की तैयारी तेज

आकाश आनंद का ‘अंकल’ दांव: BSP ने Gen-Z वोटरों पर लगाया फोकस, 2027 की तैयारी तेज

  • August 12, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, छोटे शहरों और संवेदनशील इलाकों पर भी विशेष नजर

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, छोटे शहरों और संवेदनशील इलाकों पर भी विशेष नजर

  • August 12, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया

डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया

  • August 12, 2026
‘पहले रोजगार के लिए पलायन होता था, अब निवेशक यूपी आ रहे’, पूर्वांचल के विकास पर बोले CM योगी

‘पहले रोजगार के लिए पलायन होता था, अब निवेशक यूपी आ रहे’, पूर्वांचल के विकास पर बोले CM योगी

  • August 12, 2026
यूपी में थमी बारिश की रफ्तार, कुछ दिन राहत के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

यूपी में थमी बारिश की रफ्तार, कुछ दिन राहत के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

  • August 12, 2026
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

  • August 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मिचेल मार्श ने रचा कीर्तिमान, द हंड्रेड में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले बने पहले विेदेशी खिलाड़ी August 12, 2026
  • आकाश आनंद का ‘अंकल’ दांव: BSP ने Gen-Z वोटरों पर लगाया फोकस, 2027 की तैयारी तेज August 12, 2026
  • स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, छोटे शहरों और संवेदनशील इलाकों पर भी विशेष नजर August 12, 2026
  • डोनाल्ड ट्रंप ने किया खुलासा, हां, मेरी जान को खतरा था, इसी वजह से तुर्की में मेरा विमान बदला गया August 12, 2026
  • ‘पहले रोजगार के लिए पलायन होता था, अब निवेशक यूपी आ रहे’, पूर्वांचल के विकास पर बोले CM योगी August 12, 2026
  • यूपी में थमी बारिश की रफ्तार, कुछ दिन राहत के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून August 12, 2026
  • JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन विधेयक, विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का बड़ा फैसला August 12, 2026
  • जनसुनवाई में बारिश के चलते मात्र तीन व्यक्ति ही पहुचे August 11, 2026
  • महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दिव्य घोष वादन August 11, 2026
  • सहारनपुर देहात विधायक आशु मलिक ने समिति के समक्ष उठाये सवाल, लापरवाही का आरोप August 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021