• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bihar Panchayat Election के पहले 1475 मुखियों पर हो सकती है FIR, चुनाव लड़ने पर भी लग सकता है ग्रहण

  • April 9, 2021
Bihar Panchayat Election के पहले 1475 मुखियों पर हो सकती है FIR, चुनाव लड़ने पर भी लग सकता है ग्रहण
  • Bihar Panchayat Election 2021 बिहार में पंचायत चुनाव के पहले 1475 मुखियाें के खिलाफ एफआइआर का संकट खड़ा हो गया है। अगर उन्‍हें पद से हटा दिया जाता है तो उनके चुनाव लड़ने पर भी ग्रहण लग जाएगा। क्‍या है मामला जानिए इस खबर में।

पटना : बिहार में जल्‍दी ही पंचायत चुनाव  होने की संभावना है, लेकिन इसके पहले 1475 मुखियाें पर एफआइआर दर्ज हो सकती है। अगर उन्‍हें पद से हटाया गया तो उनके चुनाव लड़ने पर भी ग्रहण लग जाएगा। मामला राज्‍य के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियाें का है। पंचायती राज विभाग ने वहां के मुखिया और अन्‍य जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया है। अगर पद से हटाए गए ऐसे मुखिया या उपमुखिया आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्‍याशी नहीं बन सकते हैं।

बिहार के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियां उजागर

बिहार के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियां उजागर हुईं हैं। पंचायती राज विभाग ने इन मामलों में संबंधित मुखिया व अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार किसी भी पंचायत में शिकायत मिलने पर जिला के डीएम व डीपीआरओ और प्रखंड के बीडीओ संबंधित मुखिया और वार्ड सदस्य को नोटिस भेजकर उनका पक्ष जानेंगे। अगर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो पंचायती राज विभाग अपने स्‍तर पर कार्रवाई करेगा।

सभी मुखियाें को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने का निर्देश

बिहार सरकार नल जल योजना में घोटाले को लेकर कड़ी कार्रवाई के मूड में है। पंचायती राज विभाग ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। पंचायती राज विभाग ने पहले ही सभी मुखियाें को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया है। अगर मुखिया यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (Utilization Certificate) समय पर जमा नहीं करते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पद से हटाए गए मुखिया

विदित हो कि अपनी शक्तियों के दुरुपयोग और भ्रष्‍टाचार के दोषी पाए जाने पर मुखिया व अन्‍य संबंधित पंचायत राज जनप्रतिनिधियों को पद से हटाया जा सकता है। ऐसे हटाए गए मुखिया एवं उपमुखिया पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पद से हटाए गए मुखिया या उपमुखिया आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्‍याशी नहीं हो सकते हैं। अगर वे चुनाव में नामांकन करते हैं तो उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने इस बाबत गाइडलाइन जारी कर दिया है। हां एक रास्‍ता है, जो अदालत से होकर जाता है। अगर मुखिया या उपमुखिया को पद से हटाए जाने के आदेश को सक्षम न्यायालय स्थगित या रद कर दे तो वे चुनाव लड़ सकते हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया निकली साजिश की मास्टरमाइंड, तीसरी कोशिश में प्रेमी संग रची हत्या

केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया निकली साजिश की मास्टरमाइंड, तीसरी कोशिश में प्रेमी संग रची हत्या

  • June 26, 2026
दिल्ली से लद्दाख तक तुरंत बैठेगी कोर्ट, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, ‘9 केंद्र शासित प्रदेशों में…’

दिल्ली से लद्दाख तक तुरंत बैठेगी कोर्ट, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, ‘9 केंद्र शासित प्रदेशों में…’

  • June 26, 2026
West Asia में हालात सामान्य होते ही केंद्र का बड़ा फैसला, Commercial LPG पर लगी सभी पाबंदियां हटाईं

West Asia में हालात सामान्य होते ही केंद्र का बड़ा फैसला, Commercial LPG पर लगी सभी पाबंदियां हटाईं

  • June 26, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा ‘गिफ्ट’, बोले – ‘हैप्पी बर्थडे, प्लीज…’

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा ‘गिफ्ट’, बोले – ‘हैप्पी बर्थडे, प्लीज…’

  • June 26, 2026
यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा: टोल प्लाजा से टकराया LPG टैंकर, आग लगने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा: टोल प्लाजा से टकराया LPG टैंकर, आग लगने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

  • June 26, 2026
‘फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी’, राम मंदिर चढ़ावा मामले की FIR पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला

‘फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी’, राम मंदिर चढ़ावा मामले की FIR पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला

  • June 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मंगेतर सिया निकली साजिश की मास्टरमाइंड, तीसरी कोशिश में प्रेमी संग रची हत्या June 26, 2026
  • दिल्ली से लद्दाख तक तुरंत बैठेगी कोर्ट, सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला, ‘9 केंद्र शासित प्रदेशों में…’ June 26, 2026
  • सिख गुरुओं के कथित अपमान पर धर्मेंद्र प्रधान का भगवंत मान पर हमला, नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग June 26, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय के इस्तीफे की चर्चा तेज, नैतिक जिम्मेदारी तय होने के संकेत June 26, 2026
  • West Asia में हालात सामान्य होते ही केंद्र का बड़ा फैसला, Commercial LPG पर लगी सभी पाबंदियां हटाईं June 26, 2026
  • ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी June 26, 2026
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा ‘गिफ्ट’, बोले – ‘हैप्पी बर्थडे, प्लीज…’ June 26, 2026
  • यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा: टोल प्लाजा से टकराया LPG टैंकर, आग लगने से पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे June 26, 2026
  • लवकुश मिश्रा से लेकर टिन्नू यादव तक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नामजद 8 आरोपी कौन हैं? जानिए उनकी भूमिका June 26, 2026
  • ‘फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी’, राम मंदिर चढ़ावा मामले की FIR पर अखिलेश यादव का BJP पर हमला June 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021