‘2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे’, जालंधर में अमित शाह का बड़ा ऐलान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के जालंधर में बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वैसे तो पंजाब के सामने बहुत मुद्दे हैं, मगर बीजेपी आने वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ और सिर्फ नशे के मुद्दे पर लड़ेगी. हम 31 दिसंबर, 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया, लेकिन हमने जो कहा वो करके दिखाया है. हमने जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को खत्म किया है, नक्सलवाद को भी खत्म किया है और नॉर्थ ईस्ट से भी आतंकवाद को खत्म किया है और अब हम पंजाब से नशे को समाप्त करेंगे.
