यूपी में 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की तैनाती, कुणाल यादव को मिला सहारनपुर

यूपी में 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों की तैनाती, कुणाल यादव को मिला सहारनपुर

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में 2024 और 2025 बैच के 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों और पुलिस कमिश्नरेटों में तैनाती दी गई है। शुक्रवार, 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, 2025 बैच के कुणाल यादव को सहारनपुर और 2024 बैच के शिवांक चौधरी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।

अभिषेक अंजनी सिंह को गोरखपुर, आदित्य आचार्य को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट और आर्येन्द्र कुमार को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। सूची में 2025 बैच के सात और 2024 बैच के पांच अधिकारी शामिल हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती

अधिकारी और बैच तैनाती स्थल
अभिषेक अंजनी सिंह
बैच 2025
गोरखपुर
आदित्य आचार्य
बैच 2025
वाराणसी कमिश्नरेट
अक्षत मण्डिवाल
बैच 2025
जौनपुर
आर्येन्द्र कुमार
बैच 2025
गाजियाबाद कमिश्नरेट
के. अर्पिता
बैच 2024
हरदोई
कशिश कालरा
बैच 2025
कानपुर देहात
कुणाल कुमार
बैच 2025
प्रतापगढ़
कुणाल यादव
बैच 2025
सहारनपुर
राजेन्द्र बिश्नोई
बैच 2024
एटा
शिवांक चौधरी
बैच 2024
लखनऊ कमिश्नरेट
सृष्टि मिश्रा
बैच 2024
मथुरा
योगेन्द्र मीणा
बैच 2024
सीतापुर

Leave a Reply