सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त

सहारनपुर मंडल में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मंडलायुक्त
सहारनपुर में चीनी की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते मंडलायुक्त डा. रूपेश कुमार।

सहारनपुर। सहारनपुर मंडल में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। अपर मुख्य सचिव, गन्ना एवं चीनी उद्योग, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में मंडल की सभी चीनी मिलों में चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें पर्याप्त मात्रा में चीनी का भंडार पाया गया।

मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने बताया कि चीनी मिलों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी डीलर, एजेंट या थोक उपभोक्ता को चीनी बेचने के बाद मिल परिसर में उसका स्टॉक सात दिन से अधिक न रखा जाए। इसका उद्देश्य अनावश्यक जमाखोरी और कृत्रिम कमी की स्थिति को रोकना है। उन्होंने बताया कि 10 मीट्रिक टन से अधिक चीनी की मासिक खपत करने वाले थोक खरीदारों, जिनमें हलवाई, मिठाई विक्रेता और फूड कंपनियां आदि शामिल हैं, को अधिकतम 15 दिनों का स्टॉक रखने की अनुमति होगी। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि चीनी की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर छापेमारी भी कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा चीनी के भंडारण और उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply