नकुड मे मोबाईल टावर के निर्माण के विरोध मे महिलाओ ने दिया धरना

नकुड मे मोबाईल टावर के निर्माण के विरोध मे महिलाओ ने दिया धरना
टावर का विरोध करती महिलाएं

नकुड 23 मई इंद्रेश। नगर मे निर्माणाधीन मोबाईल टावर के विरोध मे महिलाओ ने पेटरोल लेकर धरना दिया । महिलाओ ने पुलिस प्रशासन से टावर का निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की।

नगर मे मोहल्ला चौधरियान मे मे मोबाईल टावर के निर्माण का कार्य चल रहा हैं । शनिवार को टावर के विरोध दर्जनो महिलाओ ने पेटरोल लेकर धरना शुरू कर दिया । उन्होंने जिस भूमि मे टावर लगाया जा रहा है उसके स्वामी के विरोध मे नारे लगाये। पुलिस को सूचना मिली तो स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। महिलाओ का आरोप था कि टावर से निकलने वाले रेडिएशन से बच्चो व बुजुर्गो की सेहेत को नुकसान होगा।

महिलाओं ने जोर देकर कहा कि टावर आबादी से बाहर लगाया जाना चाहिए। जबकि यह टावर स्कूल के पास व बीच आबादी मे लगाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम नंही रोका तो वे आत्मदाह कर लेगी। हांलाकि पुलिस ने कहा कि टावर के भूस्वामी से बात की तो टावर लगाने के लिये आवश्यक अनुमति दिखाने के लिये कहा।

महिलाओ के बबाल के बाद पुलिस टावर का निर्माण रूकवा दिया। जिसके बाद महिलाओ ने राहत की संास ली। प्रेमलता कोरी , देवेंद्र सभासद, रामनाथ निरंकारी, आदि सहित दर्जनो महिलाऐ उपस्थित रही।

Leave a Reply