जेब कतरे ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब से दस हजार उडाये

थाने मे पिडित ने पुलिस से मिलकर गुहार लगायी

नकुुड 2 सितबर इद्रेश। नगर मे अध्याना रोड पर सवारी बनकर आये एक व्यक्ति ने इलेक्टरीक रिक्शा चालक की जेब काट ली । पिडित रिक्शा चलाक ने बताया कि आरोपी ने उसकी जेब मे पडे दस हजार रूपये नकद व आधार कार्ड निकाल लिये। पिडित ने थाने मे लिखित तहरीर देकर आरोपी को गिरफतार कराने की मांग की है।

अघ्याना निवासी ऋषिपाल शर्मा नकुड अध्याना रोड पर अपनी इलेक्टरिक रिक्शा से सवारी ढोने का काम करता है। बुद्धवार को दुपहर को वह नकुड से अघ्याना जा रहा था। नकुड मे ही उसके रिक्शे मे अघ्याना तक जाने की बात कहकर एक व्यक्ति बैठ गया। थोडी दूर जाकर वह कुछ काम याद आने की बात कहकर रिक्शे से उतर गया। ऋषिपाल ने घर जाकर  देखा तो उसकी जेब मे पडी नकदी  व आधार कार्ड व वाहन डराविंग लाईसेंस गायब था।

वह तुरंत थाने मे आया तथा उसने पुलिस का पूरी घटना बतायी। ऋषिपाल ने बताया कि सवारी बनकर बैठे अजनबी ने ही उसकी जेब से पैसे व अन्य सामान चुराया है। पुलिस ऋषिपाल को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply