Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Ad

जेलेंस्की बोले- युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं पुतिन, नुकसान की करें भरपाई

  • September 22, 2022
जेलेंस्की बोले- युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं पुतिन, नुकसान की करें भरपाई
  • Russia Ukraine War यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध खत्म करने को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने युद्ध में हुए नुकसान को लेकर मुआवजा राशि की मांग भी की है। बता दें पुतिन ने परमाणु हमले के आदेश के संकेत दिए हैं।

यूएन। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग 8वें महीने में प्रवेश करने वाली है। हालांकि, ये जंग अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस युद्ध खत्म करने के लिए गंभीर नहीं है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोग हमारे क्षेत्र पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे हैं। सजा उनके लिए भी, जिन्होंने हजारों लोगों की हत्या की है। महिलाओं और पुरुषों के उत्पीड़न और अपमान के लिए भी उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

जेलेंस्की ने मांगा मुआवजा

जेलेंस्की ने रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए विशेष न्यायाधिकरण बनाने की अपील की। जेलेंस्की ने मुआवजा राशि की मांग करते हुए कहा कि मास्को को इस युद्ध के लिए भुगतान करना चाहिए। जेलेंस्की ने ये भी कहा कि रूस हमेशा से ही वार्ता से डरता रहा है। रूस किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा नहीं करना चाहता है।

पुतिन ने परमाणु हमले के दिए संकेत

जेलेंस्की की ये प्रतिक्रिया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने परमाणु हमले के आदेश के संकेत दिए हैं। बता दें कि पुतिन ने रूस के 20 लाख आरक्षित सैनिकों में से तीन लाख को युद्ध के लिए यूक्रेन भेजने की घोषणा की है। ये सैनिक यूक्रेन के डोनबास पर कब्जे के लिए लड़ाई लड़ेंगे।

‘दुनिया पुतिन को परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने देगी’

उधर, जेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दुनिया रूसी राष्ट्रपति पुतिन को परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने देगी। जेलेंस्की ने रूसी सेना के कब्जे में गई यूक्रेन की भूमि को मुक्त कराने के लिए विश्व से मदद मांगी है।

 


Post navigation

Prev
Next
शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान

  • July 5, 2025
ठाकरे ब्रदर्स की सभा पर सीएम फडणवीस का पलटवार, बोले- विजयी सभा की जगह रुदाली भाषण हुआ

ठाकरे ब्रदर्स की सभा पर सीएम फडणवीस का पलटवार, बोले- विजयी सभा की जगह रुदाली भाषण हुआ

  • July 5, 2025
नकुड़: भाजपा मण्डल समिति विवाद की आंच जनप्रतिनिधियों तक पहुंची

नकुड़: भाजपा मण्डल समिति विवाद की आंच जनप्रतिनिधियों तक पहुंची

  • July 5, 2025
उन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता…राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार

उन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता…राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार

  • July 5, 2025
नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत को मिली बड़ी सफलता

नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत को मिली बड़ी सफलता

  • July 5, 2025
ठाकरे भाइयों ने अपने ‘मिलन’ के लिए महाराष्ट्र में समाज को भाषा के नाम पर बाँट दिया

ठाकरे भाइयों ने अपने ‘मिलन’ के लिए महाराष्ट्र में समाज को भाषा के नाम पर बाँट दिया

  • July 5, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शुभमन गिल का प्रचंड फॉर्म जारी, जड़े बैक टू बैक शतक, तोड़ा सुनील गावस्कर का कीर्तिमान July 5, 2025
  • ठाकरे ब्रदर्स की सभा पर सीएम फडणवीस का पलटवार, बोले- विजयी सभा की जगह रुदाली भाषण हुआ July 5, 2025
  • नकुड़: भाजपा मण्डल समिति विवाद की आंच जनप्रतिनिधियों तक पहुंची July 5, 2025
  • समाजवादी पार्टी ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प July 5, 2025
  • स्लग- विभाग का राजस्व बढ़ाना होगा प्राथमिकता: आरटीओ शंकर जी सिंह July 5, 2025
  • बाहुबली विधायक राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह 13 समर्थकों के साथ नजरबंद, घर के बाहर चिपका नोटिस July 5, 2025
  • लखनऊ: अवैध धर्मांतरण मामले में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली हकीकत July 5, 2025
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील नकुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न July 5, 2025
  • कांवड यात्रा की तैयारियों के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने की बैठक July 5, 2025
  • केएलजीएम इंटर कालेज के मेधावी छात्र छात्राओ को सम्मानित किया July 5, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

Subscribe for Newsletter

Email

More

  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez