shobhit University Gangoh
 

मानवता अमानवीय व्यवहार के लिये उद्धव ठाकरे को माफ नहीं करेगी: योगी

मानवता अमानवीय व्यवहार के लिये उद्धव ठाकरे को माफ नहीं करेगी: योगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की शिवसेना और कांग्रेस की सरकार पर कामगारों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि मानवता इस अमानवीय व्यवहार के लिये उद्धव ठाकरे को कभी माफ नही करेंगी। योगी ने कहा कि अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना और कांग्रेस की सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसें धोखा किया, उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कभी माफ नहीं करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार अपने घर पहुंच रहे सभी बहिनों और भाइयों का राज्य सरकार पूरा ख्याल रखेगी। अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए। सभी श्रमिक कामगार बंधु आश्वस्त हैं कि अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी, शिवसेना और कांग्रेस आश्वस्त रहें। एक सप्ताह में सभी कामगार उत्तर प्रदेश आ जायेंगे।

योगी ने ट्वीटकर कहा ‘‘अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिफर् छलावा ही मिला। लॉकडाउन में उनसें धोखा किया, उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया। इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता उद्धव ठाकरे जी को कभी माफ नहीं करेगी।” उन्होंने कहा ‘‘ एक भूखा बच्चा अपनी मॉ को ढूढ़ता है। यदि महाराष्ट्र सरकार ने‘ सौतेली मां ‘बन कर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता। ”

Jamia Tibbia