योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर – कमल कृष्ण

नकुड 20 जून इंद्रेश। मां शाकुंबरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलसचिव कमल कृष्ण ने कहा है कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। पूरा विश्व आज योग से लाभान्वित हो रहा हैं ।

कमल कृष्ण यंहा सहारनपुर रोड पर स्थित गु्रप आफ इंस्टिटयूट रणदेवी मे अंतराष्टरीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम मे योग साधको को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि योग से शरीर व मस्तिष्क दोनो स्वस्थ होते है। भंागमभाग वाले दिनचर्या मे योग एक अध्यात्मिक व सात्विक अनुभूति देने का काम करता है। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव अनूम कुमार, वित्त अधिकारी सूरज कुमार, व क्रिडा अधिकारी डा0 संदीप गुप्ता ने भी योग की महत्ता बताई। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय अध्याना की प्राचार्या डा0 रितु वर्मा ने कहा कि योग छात्र छात्राओ को अपना ध्यान केंद्रित करना सिखाता है।

इससे पूर्व विद्यालय के एनसीसी केडेटस ने अतिथियों को गार्ड आफ आनर देकर स्वागत किया । दिल्ली से आये योगाचार्य हेमेंद्र देव ने प्रतिभागियो को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही उनसे होने वाले लाभों के बारे मे बताया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख व संस्थान के चैयरमेन डा0 सुभाष चैधरी, संजीव चैधरी, कृष्णदत्त त्यागी, डा0 अमित चैधरी, बालिष्टर चैधरी, आदि ने अतिथियो का आभार जताया।

Leave a Reply