आबकारी व पुलिस अधिकारियो ने नशातस्करी के आरोप मे दो को जेल भेजा
नकुड 20 जून इंद्रेश। कोतवाली पुलिस व आबकारी अधिकारियो ने नशा तस्करी के आरोप मे दो व्यक्तियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया हैं ।
कोतवाल देवेश शर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी निरिक्षक अक्षय कुमार ,अन्य कर्मचारियो व कोतवाली पुलिस ने गंगोह रोड के पास दो व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से पौने चार किग्राम गांजा व 216 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफतार आरोपियो की पहचान गदरहेडी निवासी ईश्वर चैधरी व नैनखेडा निवासी टिंकू उर्फ कौशेंद्र के रूप मे हुई है। पुलिस ने आ रोपियो को गिरफतार कर जेल भेज दिया ।
