आदर्श विजेन्द्र इन्टीट्युट द्वारा वर्ल्ड आर्थरायटिस दिवस का आयोजन

  • कोरोना महामारी के कारणवश इस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य आर्थरायटिस से सम्बन्धित समस्याओं और उससे होने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में जागरूकता प्रदान करना था।

गंगोह [24CN]: शोभित यूनिवर्सिटी के आदर्श विजेन्द्र इन्टीट्युट आफ फार्मास्युटिकल सांईसेंज के द्वारा आज वर्ल्ड आर्थरायटिस दिवस आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष यह दिवस अलग-अलग थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष की थीम टाईम टू वर्क रही।

कार्यक्रम का आयोजन आदर्श विजेन्द्र इन्टीट्युट आफ फार्मास्युटिकल सांईसेंज के द्वारा 4 बजे गूगल मीट के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 (डा0) रणजीत सिंह कुलपति शोभित विश्वविद्यालय एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के स्वागत के साथ हुई। प्रो0 (डा.) मदन कौशिक ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए वर्ल्ड आर्थरायटिस दिवस के आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि किस तरह से इस दिवस का आयोजन हमें आर्थरायटिस के बारे में जागरूकता एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। प्रो0 (डा.) आरिफ नसीर ने आर्थोरायटिस दिवस के आयोजन की भूमिका के बारें में अपने विचार प्रकट कियें एवं बताया कि इसकी जानकारी क्यों आवश्यक है।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 (डा.) रणजीत सिंह ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें स्वस्थ शरीर के लिए अपनी दिनचर्या को तनाव मुक्त बनाना होगा और एक स्वस्थ दिनचर्या को अपनाना होगा। उन्होने अपने शिक्षकों शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे इस क्षेत्र में अधिक से अधिक शोध करे और देश की सेवा करे। कार्यक्रम को सफल बनानें में ऋतु शर्मा, अस्सिटेंट प्रोफेसर आदर्श विजेन्द्र इन्टीट्युट आफ फार्मास्युटिकल सांईसेंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अन्त में ऋतु शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।