shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर में युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को एक युवक के साथ क्रिकेट बैट से बेरहमी से मारपीट करने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में तीन युवक एक युवक को घेरकर क्रिकेट बैट से मारपीट कर रहे हैं। जानकारी लगने पर पुलि ने वायरयल वीडियो को लेकर जांच शुरू कर दी है।

सहारनपुर के बेहट थानाक्षेत्र का एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीन युवक एक युवक को बेरहमी से पीट रहे है। युवक को किक्रेट बैट से पीटा जा रहा है। यह सभी युवक कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव गंदेवड़ के बताए जा रहे है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक एक युवक को जंगल में बेरहमी सेपीट रहे है। किक्रेट बैट से पीटे जा रहे युवक को छोड़ने के लिए कहता हुआ एक चौथा युवक पेड़ के पीछे से आता दिखाई दे रहा है।

वह किसी युवक का नाम फरमान लेकर उसे पीट रहे युवक को छोड़ने के लिए कह रहा है, लेकिन युवकों ने उसकी नहीं सुनी और युवक को लगातार पीट रहे है। उधर, एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया, कि वीडियो किस जगह की है और युवक कहां के है, इसका पता लगाया जा रहा है।

Jamia Tibbia