मारपीट के मामले में पीड़ित ने एसएसपी से की कार्यवाही की मांग

मारपीट के मामले में पीड़ित ने एसएसपी से की कार्यवाही की मांग
  • सहारनपुर में एसएसपी से गुहार लगाने जाते पीड़ित।

सहारनपुर। घर में घुसकर मारपीट व गालीगलौच करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर पीड़ित ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने करने की मांग की।

थाना देवबंद क्षेत्रांतर्गत ग्राम नियामतपुर निवासी शिवकुमार ने पुलिस लाईन पहुंचकर एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि विगत 27 मई की रात्रि 10 बजे आरोपी नानू पुत्र कलीराम, ललित, अरूण, कार्तिक उसके घर घुस आए और गालीगलौच करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर उसके पड़ोसी बिरम, महेंद्र, मोहित मौके पर आए और उन लोगों ने बीचबचाव कराकर उसकी जान बचाई। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

पीड़ित शिवकुमार ने बताया कि उसके पुत्र आर्यन को काफी चोट लगी है जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया था। आरोप है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए जबरन फैसले का दबाव बना रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी पत्नी को जबरन थाने में छह घंटे तक बैठाए रखा। पीड़ित ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply