जनसंख्या नियंत्रण समेत कई मुद्दों को संसद में उठाने का आग्रह के लिए सांसदों से मिले वीएचपी पदाधिकारी

जनसंख्या नियंत्रण समेत कई मुद्दों को संसद में उठाने का आग्रह के लिए सांसदों से मिले वीएचपी पदाधिकारी

रांची: विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र और राज्य सरकारों से देश के धार्मिक तीर्थ स्थानों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाने, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने और देश के प्रमुख मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने की मांग को लेकर विशेष संपर्क अभियान के तहत सांसदों से मिलकर संसद में आवाज उठाने और जो सांसद आवाज उठाए उसका समर्थन करने का आग्रह कर रहे हैं।

सम्पर्क अभियान के तहत सभी राज्यों के विहिप पदाधिकारी अपने-अपने राज्य के सांसदों से मिल रहे हैं। झारखंड के विहिप के पदाधिकारियों ने पिछले चार दिनों में दिल्ली में अपने राज्य के 20 में से 12 सांसदों से मिलकर लोकसभा व राज्यसभा के शीतकालीन सत्र में इस विषयों पर आवाज उठाने की मांग की है। विहिप के प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो ने कहा कि सभी सांसदों ने इन विषयों पर संसद में आवाज उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि देश में असंतुलित हो रही जनसंख्या से बचने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की सख्त जरूरत है। इसके लिए सांसदों से सरकार पर दबाव बनाने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा कि देश के बड़े-बड़े प्रमुख मंदिरों पर आज राज्य सरकारों का नियंत्रण है। उन मंदिरों से प्राप्त आय का बड़ा हिस्सा राज्य सरकारें लेती हैं। राज्य सरकारें उन पैसों का उपयोग हिंदू समाज के हित में खर्च नहीं करके अन्यत्र खर्च करती है, इसलिए उन मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपा जाना चाहिए।

झारखंड के इन सांसदों से मिले विहिप के पदाधिकारी

इस अभियान के तहत झारखंड के प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो और विशेष संपर्क अभियान के प्रांत सहप्रमुख अरविंद सिंह, अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, रांची के सांसद संजय सेठ, धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह, राज्यसभा सदस्य समीर उरांव, आदित्य प्रसाद साहू, महुआ माजी और दीपक प्रकाश के साथ मुलाकात कर अभियान को सार्थक बनाने के लिए आग्रह किया।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे