• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरिद्वार धर्म संसद में आपत्तिजनक भाषणों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग पर सर्वोच्‍च अदालत करेगी सुनवाई

  • January 10, 2022
हरिद्वार धर्म संसद में आपत्तिजनक भाषणों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र जांच की मांग पर सर्वोच्‍च अदालत करेगी सुनवाई
  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित रूप से हिंसा भड़काने वाले हरिद्वार धर्म संसद के भाषणों की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। पढ़ें यह रिपोर्ट….

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कथित रूप से हिंसा भड़काने वाले हरिद्वार धर्म संसद के भाषणों की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India NV Ramana), न्यायमूर्ति सूर्यकांत (Justices Surya Kant) और न्यायमूर्ति हेमा कोहली (Hima Kohli) की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई की गुजारिश की।

सर्वोच्‍च अदालत की खंडपीठ ने सिब्बल को आश्वासन दिया कि उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश और वरिष्ठ अधिवक्ता अंजना प्रकाश (Anjana Prakash) और पत्रकार कुर्बान अली (journalist Qurban Ali) की ओर से दायर याचिका पर बिना देर किए सुनवाई की जाएगी। याचिका में हरिद्वार धर्म संसद सम्मेलन (Haridwar Dharam Sansad conclave) में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति हिंसा भड़काने वाले लोगों की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की गई है।

कपिल सिब्बल ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करते हुए कहा कि लगता है देश का नारा ‘सत्यमेव जयते’ से बदलकर ‘शस्त्रमेव जयते’ कर दिया गया है। हम बहुत खतरनाक समय में रह रहे हैं जहां देश में नारे सत्यमेव जयते से बदलकर शस्त्रमेव जयते हो गए हैं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India NV Ramana) ने सिब्बल से पूछा कि क्या मामले की कोई जांच पहले से ही चल रही है तो सिब्बल ने जवाब दिया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सिब्बल ने कहा कि घटना उत्तराखंड में हुई है। ऐसे में सर्वोच्‍च अदालत के हस्तक्षेप के बिना दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की आशंका है। इस पर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India NV Ramana) ने कहा कि ठीक है हम मामले को देखेंगे। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि कथित तौर पर 17 से 19 दिसंबर 2021 के दौरान हरिद्वार में यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) और दिल्ली में ‘हिंदू युवा वाहिनी’ (Hindu Yuva Vahini) द्वारा नफरत भरे भाषण दिए गए थे।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कथित घृणास्पद भाषणों में जातीय नरसंहार के लिए खुले आह्वान किए गए थे। याचिका में कहा गया है कि उक्त भाषणों में अभद्र भाषा के साथ साथ समुदाय विशेष की हत्या के लिए खुला आह्वान किया गया। ऐसे भाषण देश की एकता और अखंडता के लिए एक गंभीर खतरा हैं। इस तथ्य के बावजूद कि नरसंहार के लिए नफरत भरे भाषण इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। उत्तराखंड और दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

  • March 7, 2026
बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि…

बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि…

  • March 7, 2026
‘पर्याप्त स्टॉक’ के बावजूद बढ़ गई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, क्या है इसकी वजह?

‘पर्याप्त स्टॉक’ के बावजूद बढ़ गई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, क्या है इसकी वजह?

  • March 7, 2026
‘कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या की तरह…’, सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर दिया बड़ा बयान

‘कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या की तरह…’, सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर दिया बड़ा बयान

  • March 7, 2026
‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

  • March 7, 2026
‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

  • March 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान March 7, 2026
  • बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि… March 7, 2026
  • ‘शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी March 7, 2026
  • ईदगाह की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, दिया ज्ञापन March 7, 2026
  • अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प March 7, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न March 7, 2026
  • जिलाधिकारी ने किसानों को प्रदान किए मूंग-उड़द के बीज और कृषि उपकरण March 7, 2026
  • अवैध रूप से शराब परोसने वालों की खैर नहीं March 7, 2026
  • जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के न्यायालय से हुई महत्वपूर्ण कार्रवाई March 7, 2026
  • पुलिस ने दो नशा तश्करो को गिरफतार कर जेल भेजा March 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez