दूसरे दिन भी जारी रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना
- सहारनपुर में जिला मुख्यालय पर भाकियू के धरने को सम्बोधित करते चौ. चरणसिंह।
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के बैनर तले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने के दौरान किसानों ने लाखनौर में फ्रंट रेलवे कोरिडोर में राष्ट्रीय व चक मार्ग का कम मुआवजा मिलने पर भी रोष जताया गया। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण किसानों में रोष व्याप्त हो रहा है और किसानों को रणनीति बनाने को बाध्य किया जा रहा है जिसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। जिला महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होता और इस वर्ष का गन्ना मूल्य तय नहीं किया जाता। युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. मेवाराम व मंडल महासचिव अरूण राणा ने कहा कि किसान हर स्तर पर लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है। मजबूरी में चाहे सड़क जाम करने का निर्णय ही क्यों न लेना पड़े।
उन्होंने लाखनौर में फ्रंट रेल कोरिडोर में रास्ते व चकमार्ग के साथ ही कम मुआवजा मिलने पर भी रोष व्यक्त किया। चौ. सत्यप्रकाश आर्य ने सरकार से धान व मक्का का समुचित समर्थन मूल्य घोषित किए जाने की मांग की। धरने में रघुवीर सिंह, संजय चौधरी, मुकेश तोमर, स. भोलासिंह, देशपाल सिंह, अनूप सिंह, प्रधान आलिम, सचेंद्र राणा, सलीम अहमद, अजय काम्बोज, विवेक काम्बोज, पप्पू गागनोली, मुंतजीर, नरेश यादव, नरेंद्र झबीरन, हरवीर सिंह, महीपाल सिंह, श्याम सिंह, सोनू, ईश्वर चंद आर्य, साजिद, प्रदीप चौधरी, प्रदीप शर्मा, मदनपाल सिंह, जितेंद्र, कुंवरपाल, रविंद्र, सोनू आदि किसान शामिल रहे। आज के धरने की अध्यक्षता सुरेंद्र काम्बोज व संचालन जिला महामंत्री अशोक कुमार ने किया।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |