• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, उपज का दाम सीधे बैंक खाते में मिलेगा, पूरे देश में लागू हुई व्‍यवस्‍था

  • April 13, 2021
किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, उपज का दाम सीधे बैंक खाते में मिलेगा, पूरे देश में लागू हुई व्‍यवस्‍था
  • सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए बताया कि पंजाब में किसानों को उपज का दाम सीधा उनके बैंक एकाउंट में मिलने के साथ ही पूरे देश में यह व्यवस्था लागू हो गयी है।

नई दिल्‍ली । किसानों के आंदोलन के बीच सरकार ने उनके हित में बड़ा फैसला लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट के जरिए बताया कि पंजाब में किसानों को उपज का दाम सीधा उनके बैंक एकाउंट में मिलने के साथ ही पूरे देश में यह व्यवस्था लागू हो गयी है। अब देश भर के किसान उपज को एमएसपी (MSP) पर बेचने के बाद पैसा सीधा अपने खातों में पायेंगे। आजादी के बाद से किसान हित में लाया गया यह एक बहुत बड़ा परिवर्तन है। किसानों के हित के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उठाए गए कदम से छोटे और सीमांत किसान लाभान्वित होगा।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में अब किसानों को एमएसपी (MSP) पर बेची गयी उनकी उपज का दाम सीधा उनके बैंक खातों में दिया जाएगा। इसका लाभ उन किसानों को भी मिलेगा, जो किराये की जमीन पर खेती करते हैं। सिस्‍टम में पारदर्शिता आने से वे किसी बहकावे में नहीं आएंगे और इन किसानों को भी उपज का पूरा दाम मिलेगा। पंजाब में किसानों को उपज का दाम सीधे उनके बैंक एकाउंट में मिलने के साथ यह व्‍यवस्‍था पूरे देश में लागू हो गई है।

ज्ञात हो कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सरकारी खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए सीधे बैंक खाते में भुगतान (डीबीटी) का नियम बना दिया है, जिसे पंजाब को छोड़ कर सभी राज्यों में लागू कर दिया गया है। वर्ष 2018 और 2019 के दौरान पंजाब को केंद्र की ओर से एक दर्जन बार पत्र लिखा गया, लेकिन पंजाब की ओर से हर बार इसे लागू करने में असमर्थता जाहिर की गई। कहा गया कि आढ़तियों के दबाव और मंडी नियमों के चलते ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है।

खाद्य मंत्रालय, भारतीय खाद्य निगम के आला अफसरों ने लगातार पंजाब सरकार के संपर्क में रहकर इसकी कठिनाइयों को दूर करने की कोशिश की है ताकि आढ़तियों के मार्फत होने वाले भुगतान को रोका जा सके। लेकिन अभी तक बात नहीं बन सकी है।

 


Post navigation

Prev
Next
हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

  • March 21, 2026
उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा- सीएम को ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए

उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा- सीएम को ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए

  • March 21, 2026
‘काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा’, रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज

‘काहे का मुसलमान, काबुल में 400 बेगुनाहों को मारा’, रमजान के आखिरी जुमे पर ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज

  • March 21, 2026
देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

देशभर में ईद-उल-फितर की रौनक, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

  • March 21, 2026
‘अतीक अहमद इस दुनिया में नहीं…’, अवधेश प्रसाद ने फिल्म धुरंधर-2 को बताया सरकार का प्रोपगेंडा

‘अतीक अहमद इस दुनिया में नहीं…’, अवधेश प्रसाद ने फिल्म धुरंधर-2 को बताया सरकार का प्रोपगेंडा

  • March 21, 2026
होली या दिवाली? अलीगढ़ में BJP के दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

होली या दिवाली? अलीगढ़ में BJP के दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

  • March 20, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हमें पता है कहाँ क्या गलत हो रहा है? मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया March 21, 2026
  • नकुड क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाई गयी ईद March 21, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च विश्वविद्यालय, जयपुर ने हेल्थ मैनेजमेंट और उससे जुड़े क्षेत्रों में एकेडमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए March 21, 2026
  • संभल में ईद के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर, पथराव में कई लोग घायल March 21, 2026
  • कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई में 20% की बढ़ोतरी- होटल, रेस्टॉरेंट, ढाबों के लिए राहत की खबर March 21, 2026
  • ‘गौ रक्षक को मार दिया…’, फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर March 21, 2026
  • मथुरा में गो-तस्करों का पीछा कर रहे ‘फरसा वाले बाबा’ को ट्रक ने कुचला: पथराव में सौ पुलिसकर्मी घायल March 21, 2026
  • ईद पर ईरानी राष्ट्रपति ने दिया मुस्लिम देशों को पैगाम, “आप हमारे भाई और पड़ोसी हैं, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं” March 21, 2026
  • उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा- सीएम को ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए March 21, 2026
  • सीएम योगी ने दिए बारिश-ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के निर्देश, 24 घंटे में दिया जाए मुआवजा March 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez