• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Support Agnipath: अग्निपथ के समर्थन में आए रविशंकर, योगगुरु रामदेव और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

  • June 21, 2022
Support Agnipath: अग्निपथ के समर्थन में आए रविशंकर, योगगुरु रामदेव और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच
  • आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और योग गुरु स्वामी रामदेव ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भी मुस्लिम युवाओं से अग्निवीर बनने का आह्वान किया है। जानें किसने क्‍या बात कही है …

नई दिल्ली। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और योग गुरु स्वामी रामदेव ने अग्निपथ योजना का समर्थन किया है। साथ ही, प्रदर्शन कर रहे युवाओं से अपील की कि किसी बहकावे में न आएं और योजना को लाभ उठाएं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने भी मुस्लिम युवाओं से अग्निवीर बनने का आह्वान किया है। एमआरएम ने कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए मुस्लिम युवाओं को तैयारी में जुट जाना चाहिए। देश की सेवा का इससे बेहतरीन मौका उन्हें नहीं मिलने वाला है।

युवाओं के लिए सुअवसर

श्री श्री रविशंकर ने ट्वीट कर कहा कि देश की रक्षा के लिए समर्पित और त्याग के मनोभाव से निकले हुए युवाओं के लिए यह एक सुअवसर है। बहकावे में न आएं, योजना को ठीक-ठीक समझें और मिलने वाली सुविधाओं और प्रक्षिशण से स्व तथा राष्ट्र का हित करे।

युवाओं से धैर्य रखने का आह्वान

योग गुरु स्वामी रामदेव ने युवाओं से धैर्य रखने का आह्वान करते हुए कहा कि देश की संपदा फूंककर देश की सेवा नहीं की जा सकती है। यदि विरोध करना ही है तो अहिंसक तरीके से किया जाए। योजना का विरोध कर रहे लोगों को आड़े हाथों लेते हुए रामदेव ने कहा कि अग्निपथ पर नहीं योग पथ पर चलें, क्योंकि जो योग पथ पर चलता है, वह विरोध भी करता है तो अहिंसक विरोध करता है।

अहिंसक आंदोलन होने चाहिए

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि योगपथ पर आंदोलन भी अहिंसक होता है। अहिंसक आंदोलन होने चाहिए। कहा कि अग्निपथ योजना में भी जो संशोधन आवश्यक हैं, सरकार करेगी। आग लगाने से, ट्रेन जलाने से देश का नुकसान होता है। यह राष्ट्रीय संपत्ति का नुकसान है। किसी भी युवा को यह नहीं करना चाहिए।

अग्निपथ योजना लाभकारी, कुछ लोग कर रहे भ्रमित : नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अग्निपथ योजना नौजवानों के लिए लाभकारी और देश हित में है। कुछ लोग उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे लोगों का अस्तित्व जल्द ही खत्म हो जाएगा।

एमआएम ने कहा, अग्निवीर बनें मुस्लिम युवा

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) दिल्ली के संयोजक हाफिज मोहम्मद साबरीन ने कहा कि यह योजना देश की सेवा के साथ आर्थिक रूप से पिछड़े घरों के युवाओं के लिए काफी बेहतर है, क्योंकि चार साल शिक्षा, भोजन, वस्त्र व आवास के साथ शारीरिक व शस्त्र प्रशिक्षण के बाद आगे के जीवन के लिए तकरीबन 20 लाख रुपये मिलेंगे। उसमें भी जो बेहतर होंगे, वे सेवा में स्थायी होंगे। इसलिए किसी के बहकावे में आने से बचते हुए खुद और देश के बारे में सोचना चाहिए। ऐसे में जो भी मुस्लिम युवा खुद को शारीरिक रूप से फिट समझते हैं वे तैयारी में जुट जाएं। वैसे भी यह योजना ऐच्छिक है।

 


Post navigation

Prev
Next
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर

  • April 11, 2026
‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला

  • April 11, 2026
‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन

  • April 11, 2026
‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

‘अगर आप शांति दूत बनना चाहते हैं तो…’, अमेरिका-ईरान पीस टॉक को लेकर शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर धोया

  • April 11, 2026
संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

संसद में प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी की शोकसभा का वीडियो वायरल होने के बाद एक अनोखा दृश्य सामने आया है।

  • April 11, 2026
SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

SIR के बाद यूपी-गुजरात में सबसे ज्यादा नाम कटे, 12 राज्यों और UTs में कितने लोग हुए वोटर लिस्ट से बाहर

  • April 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • धूमधाम से मनाया विश्व होम्योपैथिक दिवस April 11, 2026
  • किसानों की समस्याओं व प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री से मिलेंगे किसान: मलिक April 11, 2026
  • जागृति फाउंडेशन ट्रस्ट ने मनाया डा. अम्बेडकर की 135वां जन्मदिवस April 11, 2026
  • 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भारत योग शिक्षा से जुड़े असंख्य लोग April 11, 2026
  • कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक राजीव गुंबर संग किया जन सम्पर्क April 11, 2026
  • नकुड पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट व आरसी के साथ ब्रेजा कार को पकडाए आरोपी को जेल भेजा April 11, 2026
  • CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर April 11, 2026
  • ‘जनता की योजनाएं बंद कर रही सरकार’, ज्योतिबा फुले जयंती पर पूर्व CM अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर निशाना April 11, 2026
  • ‘सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला April 11, 2026
  • ‘बीजेपी सत्ता में आई तो घुसपैठियों…’, ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- हिंसा करने वालों पर होगा एक्शन April 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez