शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय फार्मेसी समारोह में फार्मा क्विज में चौथा स्थान प्राप्त किया
गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के विद्यार्थियों ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह-2026 समारोह में फार्मा क्विज में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न संस्थानों के लगभग 52 फार्मेसी कॉलेजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. मोंटू पटेल, अध्यक्ष, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) एवं केंद्रीय परिषद सदस्य द्वारा किया गया।
इस प्रतिष्ठित समारोह में आदर्श विजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, रील मेकिंग, लीफलेट डिजाइनिंग एवं रैली सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने फार्मा क्विज प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर दोनों संस्थानों का गौरव बढ़ाया।
इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, डीन, हेल्थ साइंसेज, शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह ने कोर कमेटी के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो.(डॉ.) मदन कौशिक को राज्य स्तरीय डब्लूपीडी/एनपीडब्लू-2026 समारोह में सोशल मीडिया समिति के अध्यक्ष एवं नोडल अधिकारी के रूप में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया समन्वय, प्रचार-प्रसार, संचार एवं कार्यक्रम प्रबंधन में उनके योगदान की सराहना की गई। इस समारोह ने विद्यार्थियों एवं शिक्षाविदों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, ज्ञान का आदान-प्रदान करने तथा फार्मेसी के क्षेत्र में आपसी सहयोग और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं, रोगी सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य जागरूकता में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) बूटा सिंह सिद्धू एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं, कुलपति ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के विषय संबंधी ज्ञान, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में स्थान प्राप्त करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
