सपा हमेशा करती है नफरत की राजनीति: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

सपा हमेशा करती है नफरत की राजनीति: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
  • सहारनपुर में पत्रकारों को सम्बोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  भूपेंद्र चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के समक्ष अपने को प्रस्तुत कर देश के करोड़ों दलितों का अपमान किया है जो उनकी घटिया मानसिकता को उजागर करता है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में नफरत की राजनीति कर धर्म और जाति के बीच लोगों को आपस में लड़ाना चाहती है और उनकी सोच से प्रदर्शित होता है कि कांग्रेस कभी भी राष्ट्रवादी सोच के साथ कार्य नहीं करती है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद कांग्रेस के नकारात्मक राजनीति ने दिखा दिया है कि वह ऐसे लोगों को संरक्षण देती रही है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद पूरा देश गुस्से में लेकिन कांग्रेस इस मामले में भी नकारात्मक राजनीति का धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का प्रयास कर रही है। जबकि भाजपा आतंकवाद के समूह नष्ट करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के समक्ष सपने को प्रस्तुत किए जाने की निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समानता और संघर्ष वादी सोच के साथ एक विचारधारा है और उनके साथ खुद को रखना यह अखिलेश यादव का अहंकार होना प्रदर्शित करता है उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में कुछ नहीं जानते। वह केवल अपने परिवारवाद के साम्राज्य की विरासत तथा मुस्लिम वोट को बचाना चाहते हैं। उन्होंने बाबा साहब के समक्ष खुद को प्रस्तुत कर देश के करोड़ों दलितों का अपमान किया है।

नेशनल हेल्ड मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से नेशनल हेराल्ड मामला है और कांग्रेस सरकार ने उसको हथियाने का काम किया है वो एक न्यायिक प्रकिया के आधीन है और हमे धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा परिवारवाद व जातिवाद की राजनीति करती है। पहलगाम में शुभम द्विवेदी की मौत पर के सवाल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले कि निश्चित रूप से पहलगांव की घटना हम सबके लिए बहुत दुखद है और जिस प्रकार से लोगों की पहचान पूछकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, पूरी दुनिया ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, मेयर डॉ. अजय सिंह समेत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।