पश्चिम बंगाल में BJP के जबरदस्त प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में BJP के जबरदस्त प्रदर्शन पर स्मृति ईरानी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी जबरदस्त जीत की और बढ़ रही है. 293 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं और बीजेपी 195 पर आगे चल रही है. वहीं ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का आंकड़ा 100 से नीचे है. इस बीच पार्टी के प्रदर्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता स्मृति ईरानी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

अपने एक्स पोस्ट में स्मृति ईरानी ने लिखा, “बंगाल में भय मुक्त शासन का आगाज…जय मां दुर्गा.”

 

INDIA गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब- स्मृति ईरानी

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ”पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों ने तथाकथित INDIA गठबंधन का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है. न कोई विचारधारा, न कोई नेतृत्व, और न ही कोई भरोसा है. यह सत्ता के लिए किया गया एक असफल प्रयोग मात्र है.”

‘राहुल गांधी गठबंधन के सहयोगियों को भी एकजुट नहीं रख सके’

उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को घेरते हुए लिखा, ”पूरे चुनाव के दौरान राहुल गांधी दिशा-निर्देश देने में असमर्थ रहे, न ही वे गठबंधन को एकजुट रख सके. सभी सहयोगी दल बिखर गए, फिर भी कोई ठोस रणनीति नहीं थी. बंगाल की जनता ने हिंसा, अराजकता और तुष्टीकरण की राजनीति को नकार दिया है.

 

‘इंडिया’ गठबंधन का अंत तय है- स्मृति ईरानी

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी लिखा, ”यह जनादेश विकास, स्थिरता और हमारे महान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में जनता के भरोसे को दर्शाता है. यह महज जीत नहीं, बल्कि अवसरवादी गठबंधन और कमजोर नेतृत्व की करारी हार है. बंगाल ने रास्ता दिखा दिया है. इंडिया गठबंधन का अंत तय है.

Leave a Reply