shobhit University Gangoh
 

अवैध धंधों में लिप्त सात आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

सहारनपुर। जनपद पुलिस ने अवैध धंधों में लिप्त सात आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से अवैध असलाह बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

थाना फतेहपुर पुलिस ने माण्डू वाला पुल से हसीन पुत्र नसीन निवासी खुजनावर थाना फतेहपुर व मुस्तकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी हुसैनपुर बस्ती थाना मण्डी को 2 तमंचे व 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जुबली पार्क सराय से बाबर पुत्र फिरोज निवासी ढोलीखाल थाना कुतुबशेर को 1 तमंचा व 1 कारतूस जिन्दा 315 बोर सहित गिरफ्तार कर लिया।

थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ से रविन्द्र कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी अमर शहीद इण्टर कालेज के पास मानकमऊ थाना कुतुबशेर व असलम उर्फ शमशाद पुत्र हनीफ निवासी सडक़ दूधली थाना कोतवाली देहात को 2 तमंचे व 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा थाना गागलहेड़ी पुलिस ने मेडिकल स्टोर के सामने कैलाशपुर से गौरव सैनी पुत्र राजेश सैनी उर्फ बबलू निवासी ठोक्करपुर थाना गागलहेडी को जिलाबदर होने के उपरान्त जिले की सीमा से 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित दबोच लिया। थाना चिलकाना पुलिस ने जंगल ग्राम भोजपुर से सलीम पुत्र वहीद निवासी ग्राम भोजपुर गुर्जर थाना चिलकाना को 12 बोतल देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने दबोचे गए आरोपियों को वांछित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

 

Jamia Tibbia